Entertainment News: सिद्धार्थ-कियारा आडवाणी के मुंबई रिसेप्शन की नयी तसवीरें आई सामने, हो रही वायरल

Entertainment News Live: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी. प्रियंका ने कुछ समय पहले ही अपनी बेटी मालती मैरी का चेहरा दिखाया था. अब उन्होंने मालती के साथ सेल्फी पोस्ट की है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. वहीं, आमिर खान, अनिल कपूर, मनीषा कोइराला और कोंकणा सेन शर्मा ने नेटफ्लिक्स नेटवर्किंग पार्टी के रेड कार्पेट पर शिरकत किया. उनकी तसवीरें और वीडियोज सामने आई है.

Live Updates
9:25 PM. 19 Feb 23 3:55 PM. 19 Feb

केआरके ने कृति सेनन का उड़ाया मजाक

केआरके ने कृति सेनन पर निशाना साधते हुए उन्हें पनौती कह दिया. केआरके ने ट्वीट कर लिखा, अभिनेत्री कृति सेनन बॉलीवुड की सबसे पनौती अभिनेत्री में से एक हैं. जिस फिल्म में आती है, ले डूबती है. भेड़िया जैसी फिल्म को भी खा गई थी. अगले ट्वीट में कमाल राशिद खान ने लिखा, और अभी तो महा पनौती कृति सेनन का जलवा बाकी है. 600 करोड़ के बजट की फिल्म आदिपुरुष की नायिका भी वही है. जय हो कृति सेनन की.

9:25 PM. 19 Feb 23 3:55 PM. 19 Feb

टाइगर 3 में होंगे शाहरुख खान

सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में है. फिल्म इसी सार रिलीज होगी. इसमें सलमान और शाहरुख खान टाइगर 3 एक स्पेशल सीक्वेंस के लिए एक साथ शूटिंग करेंगे. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो दोनों एक्टर्स साथ में अप्रैल में शूट करेंगे.

9:25 PM. 19 Feb 23 3:55 PM. 19 Feb

Kudi Chamkeeli गाना हुआ रिलीज

9:25 PM. 19 Feb 23 3:55 PM. 19 Feb

सिद्धार्थ-कियारा के मुंबई रिसेप्शन की तसवीरें

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी ने मुंबई में शानदार रिसेप्शन दिया था. रिसेप्शन की कुछ फोटोज उनके दोस्त और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने साझा की है. फोटोज में कपल साथ में पोज देते दिख रहे है.

https://www.instagram.com/p/Co1W0EIIwG7/

9:25 PM. 19 Feb 23 3:55 PM. 19 Feb

तमिल अभिनेता मयिलसामी का निधन

तमिल सिनेमा के प्रख्यात अभिनेता मयिलसामी का रविवार तड़के निधन हो गया. दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (एसआईएए) ने यह जानकारी दी. एसआईएए ने ट्वीट किया किया 57 वर्षीय हास्य कलाकार मयिलसामी को रविवार तड़के दिल का दौरा पड़ा. मयिलसामी ने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया. वह टीवी परिचर्चाओं में भी भाग लेते रहे. अभिनेता के निधन पर उनके कई साथी कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है.

9:25 PM. 19 Feb 23 3:55 PM. 19 Feb

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू तेलुगु अभिनेता नंदामुरी तारक रत्न के घर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार से मिले. बता दें कि नंदामुरी का बीती रात बेंगलुरु में निधन हो गया था.

मुख्य बातें

Entertainment News Live: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी. प्रियंका ने कुछ समय पहले ही अपनी बेटी मालती मैरी का चेहरा दिखाया था. अब उन्होंने मालती के साथ सेल्फी पोस्ट की है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. वहीं, आमिर खान, अनिल कपूर, मनीषा कोइराला और कोंकणा सेन शर्मा ने नेटफ्लिक्स नेटवर्किंग पार्टी के रेड कार्पेट पर शिरकत किया. उनकी तसवीरें और वीडियोज सामने आई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >