झारखंड : पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ में डबल मर्डर, 2 महिला को तलवार से काट डाला

dhalbhumgarh double murder|दरवाजे को लात मारकर खोला और घर में दाखिल हो गया. घर में घुसकर उसने तलवार से अंधाधुंध वार किया. घायल अवस्था में जान बचाने के लिए भाग रही दीपाली एवं कुल्लू मुंडा घर से कुछ दूर जाकर गिर पड़ीं. इसके बाद तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर सुभाष मुंडा ने दोनों को जान से मार दिया.

पूर्वी सिंहभूम जिले में दो महिला की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई है. एक युवक और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना जिले के धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत जूनबनी पंचायत के रघुनाथडीह गांव में हुई. जानकारी के अनुसार, रघुनाथडीह निवासी पीरू मुंडा की पत्नी दीपाली मुंडा एवं उसकी बुआ कुल्लू मुंडा की हत्या बगुला निवासी चुन्नू मुंडा ने घर में घुसकर तलवार से वार कर दिया.

पीरू की पत्नी से छेड़खानी करता था सुभाष मुंडा

जान बचाने के लिए भाग रहे पीरू मुंडा एवं उसके पांच साल के बेटे सिंधु मुंडा को भी तलवार से गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल पीरू मुंडा ने बताया कि चुनू मुंडा का पुत्र सुभाष मुंडा उसकी पत्नी से अक्सर छेड़खानी करता था. इसकी वजह से 23 जनवरी को उनके बीच मारपीट हुई थी. मारपीट में सुभाष मुंडा घायल हो गया था.

Also Read: पूर्वी सिंहभूम : झाड़ग्राम जीआरपी में तपन की हत्या का मामला दर्ज, छानबीन शुरू

जमशेदपुर से इलाज कराकर लौटने के बाद सुभाष ने किया हमला

जमशेदपुर स्थित एमजीएम से इलाज कराकर 30 जनवरी को ही वह घर लौटा था. इस बीच, मामले को सुलझाने के लिए गांव में बैठक हुई. 30 जनवरी को थाना में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था. इसके बावजूद चुनू मुंडा अपने एक अन्य साथी के साथ रात लगभग 10 बजे पीरू मुंडा के घर पहुंचा.

दरवाजा खोलकर घर में दाखिल हुआ हमलावर सुभाष मुंडा

दरवाजे को लात मारकर खोला और घर में दाखिल हो गया. घर में घुसकर उसने तलवार से अंधाधुंध वार किया. पीरू एवं उसका पुत्र घायल स्थिति में किसी प्रकार भागा. कुछ ही दूरी पर उसके मामा का घर है. वहां जाकर छिप गया.

Also Read: पूर्वी सिंहभूम में पिछले साल के मुकाबले अपराध में आयी कमी, देखें क्राइम के आंकड़े

जान बचाने के लिए भाग रही दीपाली और कुल्लू को मार डाला

घायल अवस्था में जान बचाने के लिए भाग रही दीपाली एवं कुल्लू मुंडा घर से कुछ दूर जाकर गिर पड़ीं. इसके बाद तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर सुभाष मुंडा ने दोनों को जान से मार दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है. चुनू मुंडा के छोटे पुत्र को भी हिरासत में ले लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >