इंदौर में ‘स्टॉक मार्केट’ चलाने वाले 3 लोगों को बोकारो पुलिस ने किया गिरफ्तार

Cyber Crime: बोकारो पुलिस ने इंदौर से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये लोग मिलकर फर्जी शेयर बाजार चला रहे थे. झारखंड के लोगों को निवेश करने पर ज्यादा रिटर्न का लालच देकर उनसे निवेश करवाया. पुलिस ने इनके पास से 14.33 लाख रुपए बरामद किये हैं. साथ ही नोट गिनने की मशीन और फर्जी स्टॉक मार्केट से जुड़े रजिस्टर भी बरामद किये हैं. कैसे ये लोगों से ठगी करते थे और कैसे पुलिस ने इन्हें दबोचा, पढ़ें.

Cyber Crime| बोकारो, रंजीत कुमार : इंदौर में कुछ लोगों ने मिलकर एक फर्जी स्टॉक एक्सचेंज (शेयर बाजार) ही तैयार कर लिया था. इसके जरिये लोगों से निवेश करने के नाम पर लाखों की ठगी कर चुके हैं. बोकारो पुलिस ने इसका खुलासा किया है. पुलिस ने 14.33 लाख रुपए नकद बरामद किये हैं. इनके पास से रुपए गिनने की मशीन, फर्जी स्टॉक मार्केट से जुड़े रजिस्टर भी बरामद किये हैं. बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह और डीएसपी (मुख्यालय) अनिमेष गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मंगलवार को यह जानकारी दी.

साइबर ठगों ने 14.33 लाख अपने खाते में कराये ट्रांसफर

पुलिस ने बताया कि 1 दिसंबर 2024 को उत्तम कुमार सिन्हा के मोबाईल पर इंदौर से आयुषी जैन, उसकी सहयोगी अंश जैन और अन्य साईबर अपराधियों ने अलग-अलग मोबाइल नंबर से संपर्क किया. इन लोगों ने स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने और ज्यादा प्रॉफिट दिलवाने का प्रलोभन देते हुए मेटा ट्रेडर 5, मेटा ट्रेडर 5 प्रो, ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग/स्टॉक मार्किट में पूंजी निवेश कर लाभ अर्जित करने की जालसाजी करते हुए 14,33,000 रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिये. ठगी के शिकार उत्तम ने साइबर थाने में इसकी शिकायत की.

उत्तम की शिकायत पर बोकारो पुलिस ने बनायी टीम

उत्तम की शिकायत की जांच-पड़ताल करने के बाद साइबर अपराध थाना (बोकारो) में 28 मार्च 2025 को कांड संख्या 10/2025 दर्ज करते हुए इनके खिलाफ धारा-111/318(4)/336(3)/338 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 एवं 66 (बी)/66(सी)/66(डी) सूचना प्रोद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2000 पंजीकृत किया गया. केस का खुलासा करने के लिए डीएसपी (मुख्यालय) अनिमेष गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया.

इसे भी पढ़ें : झारखंड का वो गांव, जहां से अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को किया गिरफ्तार

ठगी करने वाले 3 सरगना को इंदौर से किया गया गिरफ्तार

कैंप दो कार्यालय में एसपी हरविंदर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि टीम ने तेजी से काम करते हुए इंदौर से ठगी के 3 सरगना को गिरफ्तार किया गया. ठग के पास से नकदी सहित कई दस्तावेज बरामद किये गये हैं. इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. पूछताछ के बाद मंगलवार को सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डीएसपी के नेतृत्व में बनी धी जांच टीम

डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम के सदस्यों ने अनुसंधान के दौरान तकनीकी साक्ष्य के आधार पर इंदौर (मध्यप्रदेश) से खाताधारक और खरीदार कांड में संलिप्त अप्रथमिकी अभियुक्त गौरव जुनी उर्फ गौरव पांचाल उर्फ आशीष यादव उर्फ सूरज, निहाल उर्फ निहाल सोनोने, पारत्त मरमत को गिरफ्तार किया गया.

छापेमारी टीम में ये लोग थे शामिल

  • मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता
  • पुअनि गौरव गोयल
  • पुअनि प्रमोद कुमार पंडित
  • पुअनि संत कुमार मेहता
  • आरक्षी रमेश वर्मा
  • इंतकाम खान
  • रितेश कुमार
  • अवध कुमार
  • भागीरथ कुमार
  • बिरसा कच्छप

इन लोगों को किया गया है गिरफ्तार

  1. गौरव जुनी उर्फ गौरव पांचाल उर्फ आशीष यादव उर्फ सूरज (23) निवासी 08 सुलखाखेड़ी, इंदिरा नगर, थाना मल्हारगंज. वर्तमान पता- मकान सं-280, अरिहंत नगर, गोमटगिरी जामुरी रोड हपसी रोड, थाना-गांधीनगर जिला-इंदौर (मध्य प्रदेश)
  2. निहाल उर्फ निहाल सोनोने (25) निवासी 521, लाला का बगीचा, पो-वल्लभनगर, जिला-इंदौर. वर्तमान पता- भूरी टेकरी, थाना-कनाडिया, जिला-इंदौर (मध्यप्रदेश)
  3. पारस मरमत (23) निवासी मकान सं-69, अमर टेकरी, तेजाजी मंदिर के पास थाना-तुकोगंज, जिला-इंदौर (मध्यप्रदेश)

आरोपियों के पास से क्या-क्या मिले?

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बोकारो पुलिस ने नकद 14 लाख 33 हजार 80 रुपए, पैसे गिनने की मशीन एलसीडी डिस्प्ले के साथ, फर्जी स्टॉक मार्केटिंग में लगे लड़के-लड़कियों की डेली हाजरी रजिस्टर, 3 मोबाईल फोन (बिना सिम का), 16 विभिन्न बैंकों के एटीएम कम डेबिट व क्रेडिट कार्ड, एक ड्राइविंग लाईसेंस, एक आरसी बुक बरामद किया है.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 3 जून 2025 को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, सबसे सस्ता सिलेंडर कहां है, जानें

बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के लिए देखे थे ये 5 सपने, आज भी हैं अधूरे

Bokaro News: कोनार नदी में डूबा 10वीं का छात्र रविंशन कुमार यादव

Kal Ka Mausam: झारखंड के लिए मौसम विभाग ने दी गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >