Jharkhand Crime News:झारखंड के जामताड़ा में डकैती, पश्चिम बंगाल का डकैत चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे, बम बरामद

जामताड़ा में पशु कारोबारी रहीम खान के घर करीब 14 डकैत प्रवेश कर गए और डकैती की घटना को अंजाम दिया. 8-10 डकैत घर के बरामदे में सोये गृहस्वामी रहीम खान को अपने कब्जे में ले लिया और मारपीट की. इस दौरान पॉकेट में रखे 40 हजार रुपये भी ले लिए. हो-हल्ला करने पर वे भाग निकले. हालांकि एक डकैत पकड़ा गया.

Jharkhand Crime News: झारखंड के जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र के कपासतोड़िया गांव में पशु कारोबारी रहीम खान के घर डकैती हुई है. करीब 14 डकैत रात को उसके घर घुसे और कब्जे में लेकर 40 हजार रुपये ले लिए. शोर मचाने पर वे भागने लगे और दहशत फैलाने के लिए बम विस्फोट कर दिया. इस क्रम में ग्रामीणों ने एक डकैत को पकड़ लिया. उसकी पहचान पश्चिम बंगाल के अशरफ के रूप में हुई है. पुलिस जांच कर रही है.

पॉकेट में रखे 40 हजार ले लिए

जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब दो बजे पशु कारोबारी रहीम खान के घर में करीब 14 डकैत प्रवेश कर गए और डकैती की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान 8-10 डकैत घर के बरामदे में सोये गृहस्वामी रहीम खान को अपने कब्जे में ले लिया और मारपीट करते हुए पूछा कि पैसा कहां रखा है. हो-हल्ला सुनकर घर के अंदर सोये रहीम खान के लड़के ने घर को भीतर से बंद कर लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया. इस दौरान डकैतों ने रहीम खान के पॉकेट में रखे 40 हजार रुपये ले लिए.

Also Read: Naxal News: मैगी फैक्ट्री के मालिक से PLFI ने मांगी 2 करोड़ रुपये लेवी, फौजी कार्रवाई की धमकी, SIT गठित

बंगाल के डकैत के रूप में हुई है पहचान

गृहस्वामी के लड़के को शोर मचाता देख डकैत भागने की तैयारी करने लगे. भागने के क्रम में डकैतों ने बम विस्फोट कर दहशत फैलाने की कोशिश की. भागने के दौरान एक बम मौका-ए-वारदात पर गिर भी गया. इस दौरान एक डकैत को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी. इसकी पहचान पश्चिम बंगाल के दुबराजपुर क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर गांव के अशरफ अली खान के रूप में हुई है.

Also Read: Jharkhand News: गढ़वा के 55 रिटायर्ड टीचर्स से होगी राशि की वसूली, शिक्षा विभाग कर रहा तैयारी, ये है वजह

गिरफ्त में एक डकैत, बम बरामद

घर में डकैती की जानकारी मिलने पर बागडेहरी पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से ग्रामीणों के कब्जे से डकैत अशरफ को लिया. गिरफ्त में आए अशरफ से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है. मौका-ए-वारदात से पुलिस द्वारा एक जिंदा बम बरामद होने की भी सूचना है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह ने कहा कि पूरे मामले को लेकर पुलिस गंभीर है. हर बिंदु पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है. ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए डकैत से भी पूछताछ की जा रही है.

रिपोर्ट : उमेश कुमार, जामताड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >