पैसे से या पावर से नहीं छीनने देंगे आदिवासियों की जमीन, ममता दीदी ने भरी हुंकार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार ने सुनिश्चित किया है कि कोई भी आदिवासियों की भूमि नहीं छीन पाए.

मालदा (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार ने सुनिश्चित किया है कि कोई भी आदिवासियों की भूमि नहीं छीन पाए. मालदा जिले के गजोले इलाके में सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत करने आयी बनर्जी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति आदिवासियों की जमीन ‘किसी भी तरीके से, चाहे धन हो या शक्ति’ से नहीं छीन सकेगा या उन पर कब्जा नहीं कर पायेगा.

विवाह करने वाले तीन सौ दंपतियों को बधाई देते हुए बनर्जी ने कहा, ‘हमारी सरकार ने सुनिश्चित किया है कि कोई भी किसी आदिवासी परिवार की जमीन पर कब्जा नहीं कर पाए. पश्चिम बंगाल में आदिवासी ही अपनी जमीन का पूरी तरह मालिक होगा.’ मुख्यमंत्री ने कहा कि अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में उत्तर बंगाल के चाय बगानों में इसी तरह का सामूहिक विवाह आयोजित किया जायेगा.

गजोले समारोह की दुल्हनों को राज्य सरकार की रूपश्री योजना के तहत लाभ मिला. इस योजना के तहत वित्तीय रूप से कमजोर परिवारों को वयस्क बेटियों की शादी के लिए 25 हजार रुपये का सहयोग दिया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AmleshNandan Sinha

Published by: Prabhat Khabar

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >