झारखंड के बाल सुधार गृह में केयरटेकर पर हमला, साड़ी के सहारे बालकनी से उतरकर भागी युवती

शुक्रवार को सुबह-सुबह अंजनी देवी के सिर पर इस 25 वर्षीय युवती ने कई बार हमला किया. अंजनी देवी लहूलुहान हो गयी, तो वह साड़ी के सहारे बालकनी से कूदकर फरार हो गयी. सुबह 7 बजे जब बालगृह के कर्मचारियों को इसकी सूचना मिली, तो अंजनी देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

झारखंड (Jharkhand) के एक बालगृह में केयरटेकर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है. मामला कोडरमा जिला (Koderma News) के तिलैया थाना क्षेत्र का है. थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी वार्ड संख्या 16 में बालगृह कोडरमा (Bal Griha Koderma) का संचालन किया जाता है. यहां किड्स फैसिलिटी के रूप में रह रही युवती ने बालगृह की केयरटेकर अंजनी देवी के सिर पर हमला कर दिया.

सुबह 7 बजे बालगृह कोडरमा में केयरटेकर पर हुआ हमला

बताया जाता है कि शुक्रवार (30 सितंबर 2022) को सुबह-सुबह अंजनी देवी के सिर पर इस 25 वर्षीय युवती ने कई बार हमला किया. अंजनी देवी लहूलुहान हो गयी, तो वह साड़ी के सहारे बालकनी से कूदकर फरार हो गयी. सुबह 7 बजे जब बालगृह के कर्मचारियों को इसकी सूचना मिली, तो अंजनी देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. कोडरमा सदर अस्पताल में डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं.

Also Read: Jharkhand: कोडरमा में हत्या के दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

बेहतर इलाज के लिए केयरटेकर को रिया रांची रेफर

बालगृह कोडरमा के कर्मियों ने बताया कि युवती को 4 दिन पहले बालगृह लाया गया था. कर्मियों ने बताया कि फिलहाल गंभीर रूप से घायल केयरटेकर का सदर अस्पताल में इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है. सीसीटीवी की जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल पायेगा.

Also Read: Jharkhand news: आर्मी जवान बनकर कोडरमा में होटल संचालक से लाखों की ठगी, तरीका जानकर आपका सिर चकरा जाएगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >