Assembly Election 2021 LIVE : कटमनी के आरोप पर ममता का पलटवार, पूछा- PM Cares Funds का पैसा कहां गया

Tmc vs Bjp live rally|Pm Modi to address Kharagpur|Trinomial congress Mamata News: खड़गपुर में पीएम मोदी द्वारा टीएमसी को तोलाबाजी पार्टी कहने पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भड़क गई है. हल्दिया की रैली में ममता ने कहा कि बीजेपी मतलब भारतीय जघन्य पार्टी है. ममता ने कहा कि बीजेपी सिर्फ झूठे वादे करती है, जहां चुनाव होता है वहां बीजेपी वादे कर चुनाव जीतती है और भूल जाती है. टीएमसी सुप्रीमो ने इस दौरान शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) पर भी निशाना साधा. इससे पहले, खड़गपुर की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में दीदी की एक अलग पाठशाला है, जिसमें कटमनी और टोलाबाजी की पढ़ाई कराई जाती है. बंगाल विधानसभा चुनाव से जुडे़ अपडेट के लिए Prabhat Khabar के इस पेज पर बने रहिए..

Live Updates
4:20 PM. 20 Mar 21 4:20 PM. 20 Mar

नील और त्रिना ने थामा तृणमूल का दामन

विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं का ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार जारी है, वहीं कलाकारों को राजनीतिक पार्टियों में शामिल कराने का सिलसिला भी थमा नहीं है. इसी क्रम में बांग्ला फिल्मों और टीवी सीरियलों के कलाकार नील भट्टाचार्य और त्रिना भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया. शनिवार को तृणमूल भवन में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के सेक्रेटरी जनरल पार्थ चटर्जी ने दोनों को तृणमूल का झंडा देकर पार्टी में उनका स्वागत किया

4:20 PM. 20 Mar 21 4:20 PM. 20 Mar

ममता का पलटवार

पीएम मोदी के कटमनी वाले आरोप पर ममता बनर्जी ने पलटवार किया है. ममता ने पांसकुड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम केयर का टाका, मोदी डालन डाका. ममता ने बैंक बिक्री को लेकर भी सवाल उठाया.

4:20 PM. 20 Mar 21 4:20 PM. 20 Mar

अभिषेक का पलटवार

पीएम मोदी के खड़गपुर रैली पर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने निशाना साधा है. अभिषेक ने कहा कि पीएम कहते हैं, बंगाल में सरकार जानी तय है. मैं कह रहा हूँ बंगाल नहीं, 2024 में दिल्ली की सत्ता बदलेगी.

1:27 PM. 20 Mar 21 1:27 PM. 20 Mar

ममता का हमला

पीएम मोदी द्वारा टीएमसी को तोलाबाज पार्टी कहने पर ममता बनर्जी भड़क गई हैं. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए हल्दिया पहुंची ममता ने कहा कि बीजेपी मतलब भारतीय जघन्य पार्टी है. ममता ने हल्दिया की रैली में बीजेपी सरकार पर जमकर हमला किया.

12:53 PM. 20 Mar 21 12:53 PM. 20 Mar

बंगाल पुलिस को नसीहत

पीएम नरेंद्र मोदी ने रैली में कहा कि बंगाल में पुलिस और प्रशासन के लोगों को याद रखना चाहिए कि संविधान और कानून देश में है और सबकुछ उसी के हिसाब से चलता है. पीएम ने कहा कि लोग इस बार निर्भय होकर वोटिंग कर सकेंगे.

12:13 PM. 20 Mar 21 12:13 PM. 20 Mar

दीदी ने 10 साल का कुशासन दिया- पीएम

पीएम ने कहा कि आज दीदी, दस ‘ओन्गीकार’ की बात कर रही हैं. अरे दीदी, बंगाल के लोगों ने आपको दस साल सेवा का अवसर दिया था. लेकिन आपने उन्हें लूट-मार से भरे दस साल दिए. आपने उन्हें 10 साल का भ्रष्टाचार दिया. आपने उन्हें 10 साल का कुशासन दिया.

1:27 PM. 20 Mar 21 1:27 PM. 20 Mar

पीएम ने बंगाल में व्हाट्सएप डाउन होने की भी कहानी सुनाई

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में 50-55 साल में विकास काम शटडाउन है. लोग यहां के अधीर हो रहे हैं. पीएम ने बंगाल में व्हाट्सएप डाउन होने की भी कहानी सुनाई.

1:27 PM. 20 Mar 21 1:27 PM. 20 Mar

Bengal Chunav 2021: अधिकारी परिवार पर ममता का हमला, बोलीं-मैंने उनपर आंख बंद कर विश्वास किया पर बदले में क्या मिला…गद्दारी

दीदी विकास में दीवार बनकर खड़ी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खड़़गपुर की रैली में कहा कि दीदी विकास के मामले में दीवार बनकर खड़ी है. दीदी ने जनता के साथ विश्वासघात किया है. पीएम ने आगे कहा जाता यहां तेंदुपत्ता बेचने के लिए भी कटमनी देना पड़ता है.

11:59 AM. 20 Mar 21 11:59 AM. 20 Mar

दिलीप घोष की तारीफ

पीएम मोदी ने खड़गपुर की रैली में बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घओष की जमकर तारीफ की है. पीएम ने कहा कि दिलीप घोष ने दिन रात एक कर ममता सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं. दिलीप घोष को मारने की कई बार कोशिश हुई, लेकिन वे नहीं हिले.

11:59 AM. 20 Mar 21 11:59 AM. 20 Mar

पीएम ने कहा..

प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल में बीजेपी की सरकार तय है. उन्होंने कहा कि बंगाल को आबाद रखेने के लिए हमारे 130 कार्यकर्ता मारे गए. पीएम मोदी ने इस दौरान दिलीप घोष की तारीफ भी की है.

11:59 AM. 20 Mar 21 11:59 AM. 20 Mar

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल में 2 मई के बाद नवान्न पर हमारा कब्जा होगा. घोष ने इस दौरान कहा कि बीजेपी की जीत को कोई रोक नहीं सकता है. उन्होंने ममता के व्हील चेयर को लेकर भी निशाना साधा है.

11:59 AM. 20 Mar 21 11:59 AM. 20 Mar

मंच पर पहुंचे पीएम

खड़गपुर की रैली स्थल पर पीएम मोदी पहुंच गए हैं. पीएम यहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी का मंच पर दिलीप घोष और बीजेपी कैंडिडेट हीरन चटर्जी ने किया.

11:59 AM. 20 Mar 21 11:59 AM. 20 Mar

पीएम की रैली अबसे कुछ देर बाद

पीएम का हेलीकॉप्टर रैली स्थल के लिए निकल चुका है. पीएम मोदी अब से कुछ देर बाद रैलीस्थल पर पहुंच जाएंगे. पीएम आज बंगाल के खड़गपुर में जनसभा को सं‍बोधित करेंगे.

12:08 PM. 20 Mar 21 12:08 PM. 20 Mar

हीरन का वार

खड़गपुर सदर से बीजेपी कैंडिडेट हीरन चटर्जी ने टीएमसी पर निशाना साधा है. हीरन ने कहा कि युवा आज के बेरोजगार हैं और सरकार नौकरी नहीं दे पा रही है. हीरन ने कहा कि बंगाल में तृणमील का मतलब तोलबाजी पार्टी है.

11:59 AM. 20 Mar 21 11:59 AM. 20 Mar

पोस्टर फाड़ने को लेकर बवाल

खड़गुपुर में पीएम मोदी के पोस्टर फाड़े जाने को लेकर बवाल शुरू हो गया है. बीजेपी ने इसके लिए टीएमसी पर आरोप लगाया है. वहीं बीजेपी नेताओं ने इसकी शिकायत करने की बात कही है

11:59 AM. 20 Mar 21 11:59 AM. 20 Mar

इन सीटों पर ओवैसी की पार्टी लड़ेगी चुनाव

बंगाल में मुस्लिम बहुल 12 सीटों पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी चुनाव लड़ेगी. बताया जा रहा है कि AIMIM मुर्शिदाबाद जिले के 12 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान करेगी और इन सीटों पर ओवैसी भी चुनाव प्रचार सकते हैं.

11:59 AM. 20 Mar 21 11:59 AM. 20 Mar

राजीब बनर्जी का दावा

बीजेपी के डोमजूर से कैंडिडेट राजीब बनर्जी ने दावा किया है कि ममता बनर्जी की पार्टी इस चुनाव में बुरी तरह हारेगी. राजीब बनर्जी पूर्व में ममता सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

11:59 AM. 20 Mar 21 11:59 AM. 20 Mar

ममता की सभा

अब से कुछ देर बाद खेजुरी में ममता बनर्जी चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. ममता बनर्जी पूर्वी मेदिनीपुर के दौरे पर है. ममता बनर्जी आज तीन जनसभा को संबोधित करेंगी.

11:59 AM. 20 Mar 21 11:59 AM. 20 Mar

ममता का वार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व मेदिनीपुर में शुक्रवार को तीन चुनावी सभाएं कीं. पटाशपुर के बाद मिताली संघ के फुटबॉल मैदान में भी उन्होंने एक सभा की. व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे भाषण देने के दौरान अचानक वह दर्द से कराह उठीं. लेकिन उन्होंने दर्द को अनदेखा कर अपना भाषण जारी रका. उन्होंने कहा कि अगर फिर से तृणमूल सत्ता में आती हैं, तो वह लोगों के घरों में राशन सेवा प्रदान करेंगी.

11:59 AM. 20 Mar 21 11:59 AM. 20 Mar

रिक्शा चला कर प्रार्थी गया पर्चा भरने

शुक्रवार को चुंचुड़ा एसडीओ कार्यालय में नामांकन दाखिले को लेकर हलचल रही. भाजपा, तृणमूल कांग्रेस और संयुक्त मोर्चा के उम्मीदवारों ने नामांकन किया. एक प्रत्याशी तो रिक्शा चला कर नामांकन जमा करने पहुंचा. जिले की बालागढ़ सीट से तृणमूल प्रत्याशी मनोरंजन व्यापारी रिक्शा चलाते हुए एसडीओ कार्यालय के पास पहुंचे. फिर कार्यालय में जाकर नामांकन दाखिल किया.

11:59 AM. 20 Mar 21 11:59 AM. 20 Mar

इडी के समक्ष पेश हुए तृणमूल प्रत्याशी

करोड़ों रुपये के सारधा चिटफंड घोटाले में धनशोधन पहलू की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के सॉल्टलेक स्थित कार्यालय में तलब किये जाने पर जोड़ासांको व कमरहट्टी से तृणमूल प्रत्याशी पेश हुए. इनसे अधिकारियों ने कई घंटे पूछताछ की. केंद्रीय एजेंसी ने जोड़ासांको के प्रार्थी विवेक गुप्ता को सोमवार को ही तलब किया था, जबकि कमरहट्टी के प्रत्याशी मदन मित्रा को शुक्रवार को समन किया था.

9:08 AM. 20 Mar 21 9:08 AM. 20 Mar

ममता की रैली

पूर्वी मेदिनीपुर में आज ममता बनर्जी की तीन रैली है. ममता सुबह 10 बजे खेजुरी में रैली करेंगेी. इसके बाद हल्दिया में 12 बजे और पांसकुड़ा में 2.30 बजे ममता की जनसभा है.

9:08 AM. 20 Mar 21 9:08 AM. 20 Mar

लॉकेट चटर्जी ने दाखिल किया नामांकन

हुगली की भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने शुक्रवार को चूंचूड़ा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया. इससे पहले उन्होंने विशालक्खी मंदिर में पूजा की और रैली के माध्यम से चुंचुड़ा एसडीओ कार्यालय पहुंचीं. इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम चटर्जी, ऋतब्रत सेनगुप्ता, सप्तर्षी बनर्जी सहित अन्य कई नेता उपस्थित थे. उन्होंने दावा किया कि लगभग एक लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल करेंगी

9:08 AM. 20 Mar 21 9:08 AM. 20 Mar

खड़गपुर सदर की कांग्रेस प्रत्याशी रीता शर्मा ने समर्थकों के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में अपने लिए प्रचार किया

खड़गपुर सदर की कांग्रेस प्रत्याशी रीता शर्मा ने समर्थकों के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में अपने लिए प्रचार किया. उन्होंने दावा किया कि शहर की जनता के दिलों में दिवंगत चाचा ज्ञानसिंह सोहनपाल आज भी बसे हुए हैं. चाचा जी ने यहां अनेक विकासमूलक काम किये हैं. इस आधार पर कहा जा सकता है कि यहां के लोग कांग्रेस प्रत्याशी को ही चुनेंगे.

9:08 AM. 20 Mar 21 9:08 AM. 20 Mar

पीएम मोदी की रैली

पीएम मोदी की रैली को देखते हुए सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है. खड़गपुर शहर के चप्पे चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है. पीएम मोदी की खड़गपुर में यह पहली रैली है.

8:17 AM. 20 Mar 21 8:17 AM. 20 Mar

पोस्टर पर बवाल

खड़गपुर शहर के बीएनअर मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे.प्रधानमंत्री के चुनावी सभा को शुरु होने को कुछ ही घंटे बचे है.सभा को लेकर भाजपा समर्थकों ने शहर के कई इलाकों में पोस्टर लगाया था.लेकिन भवानीपुर के अजीजा स्कूल के सामने कुछ अज्ञात लोगो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फाड़ डाला.जिसके कारण भाजपा समर्थकों में काफी रोष है.भाजपा नेता दीपसोना घोष ने बताया कि घटना की शिकायत पुलिस से करेंगे.पोस्टर फाड़कर कोई भी भाजपा के जीत के रथ को रोक नही सकता.

मुख्य बातें

Tmc vs Bjp live rally|Pm Modi to address Kharagpur|Trinomial congress Mamata News: खड़गपुर में पीएम मोदी द्वारा टीएमसी को तोलाबाजी पार्टी कहने पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भड़क गई है. हल्दिया की रैली में ममता ने कहा कि बीजेपी मतलब भारतीय जघन्य पार्टी है. ममता ने कहा कि बीजेपी सिर्फ झूठे वादे करती है, जहां चुनाव होता है वहां बीजेपी वादे कर चुनाव जीतती है और भूल जाती है. टीएमसी सुप्रीमो ने इस दौरान शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) पर भी निशाना साधा. इससे पहले, खड़गपुर की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में दीदी की एक अलग पाठशाला है, जिसमें कटमनी और टोलाबाजी की पढ़ाई कराई जाती है. बंगाल विधानसभा चुनाव से जुडे़ अपडेट के लिए Prabhat Khabar के इस पेज पर बने रहिए..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >