पश्चिम बंगाल : अचानक जेल में कैदी के पास रिंग होने लगा मोबाइल, काफी ढूंढने पर पकड़ा गया एक कैदी

जेल के भीतर कैसे एक कैदी के पास मोबाइल फोन पहुंचा, जेल के भीतर भी इसकी अंदरूनी जांच शुरू कर दी गयी है. उस कैदी के पास तैनात सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ कर असली आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : पश्चिम बंगाल के प्रेसिडेंसी जेल (Presidency Jail)के भीतर वार्ड में अचानक मोबाइल फोन में रिंग होते सुनकर आसपास सुरक्षा में तैनात जेल वार्डन चौंक गये. काफी ढूंढने पर चोरी-छिपे बातें करते एक विचाराधीन कैदी को जेल के सुरक्षाकर्मियों ने रंगेहाथों पकड़ लिया. घटना रविवार रात की है. पकड़े गये आरोपी कैदी का नाम साहानुर ईस्लाम बताया गया है. प्रेसिडेंसी जेल प्रबंधन की तरफ से तुरंत इसकी खबर हेस्टिंग्स थाने की पुलिस को दी गयी. जिसके बाद जेल के नियमों का उलंघन कर मोबाइल फोन में बातें करने के आरोप में साहानुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है. सोमवार को आरोपी को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर आरोपी को 30 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है. वह जेल के भीतर वह कहां से मोबाइल फोन लाया. अबतक वह किसके साथ मोबाइल फोन में संपर्क किया था. कहीं वह जेल के बाहर फोन कर किसी को धमकी तो नहीं दे रहा था, इन सभी सवालों का पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है. इधर, जेल के भीतर कैसे एक कैदी के पास मोबाइल फोन पहुंचा, जेल के भीतर भी इसकी अंदरूनी जांच शुरू कर दी गयी है. उस कैदी के पास तैनात सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ कर असली आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

Also Read: WB :संसद की सुरक्षा में सेंध पर ममता बनर्जी ने जतायी चिंता,आज पार्टी के सांसदों के साथ बंग भवन में करेंगी बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >