Bareilly Crime News: ड्यूटी पर गए लेखपाल का नाले में मिला शव, 24 घंटे से थे लापता

बरेली में एक लेखपाल का नाले में शव पड़ा हुआ मिला है. वह मंगलवार को ड्यूटी पर जाने के बाद से लापता थे. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में 24 घंटे पहले ड्यूटी गए लेखपाल का नगर पंचायत शाही के एक नाले में शव मिला है. वह मंगलवार को घर से ड्यूटी पर गए थे. मगर, शाम को घर नहीं लौटे तो परिजन रात से तलाश में जुटे थे. बुधवार सुबह नाले में लेखपाल का शव मिलने की सूचना आई.इसके बाद घर में कोहराम मच गया.परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है.

बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी निवासी लेखपाल सत्यदेव गंगवार तहसील बहेड़ी के गांव मानपुर में तैनात थे. मंगलवार सुबह वह घर से ड्यूटी पर गए थे, लेकिन शाम को घर नहीं आए. परिजनों ने रात भर उनकी तलाश की. तहसील बहेड़ी से लेकर रिश्तेदारी तक में उनके बारे में पूछताछ की गई. मगर, वह कहीं नहीं मिले. तहसील में बताया गया कि वह मंगलवार को आए थे. यहां से कुछ देर बाद ही चले गए.

Also Read: Bareilly Crime News: घर के बाहर खेल रही 12 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी को जेल

बुधवार को 24 घंटे बाद लेखपाल का शव नगर पंचायत शाही की बाल्मीकि बस्ती गांधी नगर के एक नाले में पड़े होने की सूचना थाना शाही पुलिस को मिली. इस पर पुलिस ने नाले से शव निकलवाया. कुछ ही देर बाद शव की शिनाख्त लेखपाल सतपाल गंगवार के रूप में हो गई. इससे लेखपाल के परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: Bareilly Crime News: लाखों की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, चार फरार

लेखपाल के बड़े बेटे विनोद ने हत्या कर शव को नाले में डालने की आशंका जताई है. इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है. इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं. लेखपाल की मौत के बाद तहसील बहेड़ी में लेखपालों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी. मृतक लेखपाल के घर पर जनप्रतिनिधि और अफसरों की सांत्वना देने को भीड़ जुटने लगी है.

(रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >