Athiya Shetty KL Rahul Wedding: अथिया शेट्टी-केएल राहुल की शादी की रस्में हुई शुरू, ईशांत शर्मा पहुंचे

Athiya Shetty KL Rahul Wedding Updates: सुनील शेट्टी की बेटी अथिया आज क्रकेटर केएल राहुल की दुल्हनियां बन जाएंगी. उनकी शादी की फोटोज देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो कपल शाम 4 बजे शादी के बंधन में बंधेंगे.

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल आज सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे. बताया जा रहा है कि शाम करीब 4 बजे कपल सुनील शेट्टी के आलीशान खंडाला फार्महाउस में अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक दूसरे संग सात फेरे लेंगे. रस्मों के बाद शाम 6:30 बजे अथिया और केएल राहुल पैपराजी को पोज देंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक स्टार-स्टडेड इवेंट होगा, जिसमें 3000 से ज्यादा मेहमान शामिल होंगे. शादी में साउथ इंडियन क्यूजीन रखा गया है. मेहमानों को प्लेट्स में नहीं, बल्कि ट्रेडिशनल स्टाइल में केले के पत्तों पर खाना परोसा जाएगा.

अथिया और केएल राहुल की वेडिंग गेस्ट लिस्ट

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में करीब 100 मेहमान शामिल होंगे. कपल ने कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के नियमों का पालन करते हुए नो-फोन पॉलिसी भी लागू की है. कथित तौर पर, शादी के मेहमानों की सूची में सलमान खान, शाहरुख खान, एमएस धोनी, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ जैसे अन्य लोग शामिल हैं. टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ और बॉलीवुड फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा को भी आज वेन्यू पर स्पॉट किया गया.

https://www.instagram.com/p/CnuPUatj2UN/?hl=en
अथिया शेट्टी और केएल राहुल का रिसेप्शन

अथिया शेट्टी और केएल राहुल का रिसेप्शन भी काफी ग्रैंड होगा. आज शादी के बंधन में बंधने के बाद, यह जोड़ा मुंबई में शादी ने ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेंगे. इस पार्टी में सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं, बल्कि राजनेताओं और कुछ टॉप बिजनेसमैन को भी इनवाइट किया गया है. अथिया और केएल राहुल की वेडिंग ड्रेस की बात की जाए, तो दोनों व्हाइट और गोल्डन कलर के आउटफिट में नजर आएंगे. स्टार सब्यासाची के वेडिंग आउटफिट में दुल्हन-दूल्हा बनकर अपनी जिंदगी की शुरुआत करेंगे.

Also Read: Athiya Shetty-KL Rahul Wedding LIVE: केएल राहुल-अथिया की संगीत सेरेमनी में हुआ धमाल, शाम 4 बजे लेंगे सात फेरे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >