Pathaan को मिली सफलता पर आया अरबाज खान का रिएक्शन, बोले- दो सालों में शाहरुख खान और उनके परिवार ने…

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने पठान के साथ इतिहास रचा है. अभिनेता-निर्माता अरबाज खान का कहना है कि पठान हिंदी फिल्म उद्योग के लिए एक बहुत जरूरी ब्लॉकबस्टर थी, जो खराब दौर से गुजर रहा था.

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान‘ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का नया अध्याय लिखा है. शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. इस मूवी से किंग खान ने चार साल बाद बड़ पर्दे पर वापसी की. हर किसी ने फिल्म की तारीफ की, फिर चाहे वो जनता हो या स्टार. इस बीच सलमान खान के भाई और एक्टर अरबाज खान ने पठान की सफलता के बारे में बड़ी बात कही है.

पठान की सफलता पर क्या बोले अरबाज खान?

शाहरुख खान ने पठान के साथ इतिहास रचा है. अभिनेता-निर्माता अरबाज खान का कहना है कि पठान हिंदी फिल्म उद्योग के लिए एक बहुत जरूरी ब्लॉकबस्टर थी, जो खराब दौर से गुजर रहा था. एक्टर ने डीएनए के साथ एक इंटरव्यू में कहा, यह पूरी तरह से समयबद्ध था. पिछले दो सालों में शाहरुख खान और उनके परिवार ने जो कुछ भी झेला है. मुझे लगता है कि पठान इस बेचारे इंसान के लिए किसी पेमेंट चेक की तरह था. यह एक बहुत ही योग्य, मनोरंजक फिल्म थी और शाहरुख इसमें सर्वश्रेष्ठ थे.

अरबाज खान बोले- दर्शकों को परवाह नहीं है…

अरबाज खान ने कहा कि पठान जैसी सफलता इंडस्ट्री के लिए अच्छी है. ये विश्वास दोहराती है कि पब्लिक अच्छी फिल्म देखने ले लिए थियेटर जाना चाहते है. दर्शकों को परवाह नहीं है कि किसी के बारे में क्या लिखा जा रहा है. यदि आप एक सहज रिलीज की अनुमति देंगे, तो वे आएंगे. अगर आप संकट पैदा करते हैं या थिएटरों में तोड़फोड़ करते हैं, तो वे इसके लिए अपनी जान जोखिम में नहीं डालेंगे. अगर आपको लगता है कि वो बॉयतॉट करेंगे, तो ऐसा नहीं होगा.

Also Read: सलमान खान की मां को देखकर गाड़ी में क्यों छिप जाती थीं हेलेन? सालों बाद अरबाज खान के शो में हुआ खुलासा
अरबाज खान का शो द इनविंसिबल्स

इन दिनों अरबाज खान अपने टॉक शो द इनविंसिबल्स को लेकर चर्चा में है. उनके शो में हेलेन, जावेद अख्तर, वहीदा रहमान, शत्रुघ्न सिन्हा और महेश भट्ट जैसे दिग्गज गेस्ट आ चुके है. आप इसे बॉलीवुड बबल यूट्यूब चैनल पर देख सकते है. बता दें कि आखिरी बार एक्टर वेब सीरीज तनाव में नजर आए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >