Adipurush: रामनवमी पर रिलीज हुआ 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर, दिव्य रूप में दिखे प्रभास, यूजर्स के आने लगे कमेंट

फिल्म 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर देखने में काफी भव्य लग रहा है. इसमें प्रभास हाथ में धनुष लिए काफी शानदार लग रहे है. भगवान राम के रोल में प्रभास, सीता मां के किरदार में कृति सेनन और सनी सिंह लक्ष्मण के रोल में दिख रहे.

Adipurush New Poster: प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ का नया पोस्टर (Adipurush New Poster) रिलीज हो गया है. रामनवमी के खास मौके पर मेकर्स ने पोस्टर रिलीज कर फैंस को बेताब कर दिया है. इसमें प्रभास भगवान राम के रूप में और कृति माता सीता के किरदार में नजर आ रही है. इस पोस्टर पर सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बौछार आ गई है.

आदिपुरुष’ का नया पोस्टर

फिल्म ‘आदिपुरुष’ का नया पोस्टर देखने में काफी भव्य लग रहा है. इसमें प्रभास हाथ में धनुष लिए काफी शानदार लग रहे है. भगवान राम के रोल में प्रभास, सीता मां के किरदार में कृति सेनन और सनी सिंह लक्ष्मण के रोल में दिख रहे. बजरंग बली के रूप में देवदत्त नाग भगवान राम के समक्ष हाथ जोड़े बैठे है. इसके कैप्शन में प्रभास ने लिखा, “मंत्रों से बढ़के तेरा नाम जय श्री राम.”

https://www.instagram.com/p/CqZR3Olv0B_/
यूजर्स करने लगे ये सवाल

‘आदिपुरुष’ के पोस्टर पर यूजर्स के मिक्स रिएक्शन आ रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, पॉजिटिव वाइव्स. एक यूजर ने लिखा, बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड टूटेगा. एक यूजर ने लिखा, पोस्टर पूरा एडिटेड लग रहा. बॉडी के उपर बाद में फेस क्रॉप कर दिया गया है कैनवास में. कीर्ति मैडम के चेहरे से परछाई हटाना भी भूल गए. एक यूजर ने लिखा, भाई एडिट अच्छे से कर लो.

Also Read: Project K के लिए दीपिका पादुकोण ने ली तगड़ी रकम, फीस जानकर हो जाएंगे दंग, प्रभास संग आएंगी नजर
16 जून को रिलीज होगी फिल्म

16 जून 2023 को फिल्म ‘आदिपुरुष’ सिनेमाघरों में तमिल, तेलेगु, मलयालम औऱ कन्नड़ में रिलीज हो रही है. फिल्म 3डी में रिलीज होगी. हालांकि पहले मूवी जनवरी 2023 में ही रिलीज होने वाली थी. जब आदिपुरुष का टीजर लॉन्च हुआ था, तो कई फैंस फिल्म के वीएफएक्स से निराश थे. फिल्म आदिपुरुष का वीएफएक्स और सीजीआइ हॉलीवुड के फिल्मों जैसा है. इसके वीएफएक्स पर फिल्म निर्माताओं ने लगभग 250 करोड़ रुपये खर्च किया है. 450 करोड़ से ज्यादा की लागत से मूवी बनी है. भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और राजेश नायर द्वारा बैंकरोल किया गया है.

https://www.instagram.com/p/CjNp9taM0IP/?hl=en

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >