Adipurush Trailer Out: जानकी में मेरे प्राण बसते हैं और मर्यादा मुझे… प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर आउट

Adipurush Trailer Out: बाहुबली स्टार प्रभास और एक्ट्रेस कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है. वीडियो में प्रभास और कृति की जोड़ी कमाल की लग रही है. फैंस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

Adipurush Trailer Out: साउथ सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का जबसे टीजर जारी हुआ है, तबसे फैंस फिल्म के ट्रेलर को देखना चाहते हैं. बीते दिनों हैदराबाद में ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष की स्पेशल स्क्रीनिंग थिएटर्स में रखी गई थी. अब आखिरकार लंबे इंतजार के बाद इसका मोस्ट अवेटेड ट्रेलर जारी कर दिया गया है.

प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर आउट

2 मिनट 14 सेकेंड के इस वीडियो में आदिपुरुष फिल्म की इस पूरी स्टार कास्ट की झलक देखने को मिल रही है. वीडियो की शुरुआत काफी धमाकेदार होती है, जिसमें मंगल भवन अमंगल हारी गीत सुनाई देते हैं. उसके बाद बैकग्राउंड में सुना जा सकता है… ये कहानी है मेरे प्रभु श्रीराम की. जो मानव से भगवान बन गए, जिनका जीवन था मर्यादा का उत्सव और नाम था राघव… जिनके धर्म ने तोड़ दिया अधर्म का अहंकार…गाथा उस रघुनंदन की, युग युगान्तर से जीवित और जागृत, ये कहानी है रामायण की. प्रभास राम के रूप में काफी दमदार लग रहे हैं. वहीं सीता माता यानी कृति सेनन अपने लुक के साथ पूरी जस्टिस करती नजर आ रही हैं. बात करें हनुमान जी और रावण की तो इनके लुक को देख फैंस के रौंगटे खड़े हो रहे हैं. फिल्म के वीएफएक्स की बात करें तो ये पूरी तरह से आपको रामयण के वक्त में ले जाएगा और आपको पूरी कहानी प्लेट में परोसेगा. ट्रेलर में कृति और प्रभास की तोड़ी काफी अच्छी लग रही है.

आदिपुरुष के बारे में

ओम राउत द्वारा निर्देशित, ‘आदिपुरुष’ रामायण से प्रेरित है, जो राक्षस राजा रावण से अपनी पत्नी सीता को बचाने के लिए राम की श्रीलंका की यात्रा के बारे में है. इसमें प्रभास को राघव, कृति को जानकी, सनी सिंह को शेष और सैफ अली खान को विरोधी लंकेश के रूप में दिखाया गया है. आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. सिनेमाघरों में रिलीज से पहले, फिल्म का न्यूयॉर्क में 2023 ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर होगा. भव्य दृश्य देने का वादा करते हुए, निर्देशक ओम राउत ने पीटीआई से कहा था, “चुनौतियां हमेशा होती हैं, लेकिन यह केवल हमारे सिनेमा को बेहतर बनाएगी और यात्रा को मजबूत बनाएगी. विशेष रूप से इस तरह की फिल्म के साथ, जो भारत में अपनी तरह की पहली फिल्म है, क्योंकि हमने ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया है, जो मार्वल, डीसी और ‘अवतार’ जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में देखी जाती है.’

Also Read: Adipurush Trailer LIVE Updates: रिलीज से कुछ घंटे पहले ही लीक हुआ प्रभास की फिल्म का ट्रेलर, फैंस बोले-सुपरहिट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >