इस एक्टर के पिता हुए कोरोना पॉजिटिव, BMC ने बंगला किया सील

Freddy Daruwala- बॉलीवुड एक्टर फ्रेडी दारूवाला के पिता को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. इस बात की पुष्टि खुद फ्रेडी ने भी की है. उनके पिता पिता 67 वर्ष के हैं और उन्हें ‘होम आइसोलेशन’ में रखा गया है. इसके साथ ही उनके बंगले को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) सील कर दिया गया है.

बॉलीवुड एक्टर फ्रेडी दारूवाला (Freddy Daruwala) के पिता को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. इस बात की पुष्टि खुद फ्रेडी ने भी की है. उनके पिता 67 वर्ष के हैं और उन्हें ‘होम आइसोलेशन’ में रखा गया है. इसके साथ ही उनके बंगले को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) सील कर दिया गया है.

Also Read: Kaun Banega Crorepati 12 Registration: अमिताभ बच्चन ने पूछा खेल से संबंधित चौथा सवाल, यहां देखिए सही जवाब

हिंदुस्तानटाइम्सडॉटकाम से उन्होंने कहा, ‘मेरे पिताजी में बुखार और शरीर में दर्द जैसे मौसमी लक्षण दिखाई दे रहे थे. इसलिए हमने इसे हल्के में लिया. मामले को गम्भीरता से लेते हुए हमने जब तीन-चार दिन बाद जांच कराया तो, वह कोरोना वायरस पॉजिटिव निकले. डॉक्टर्स ने उन्हें घर में ही आइसोलेट रहने की सलाह दी है.’ वहीं, अभिनेता ने वेबसाइट को बताया कि ‘होम आइसोलेशन’ में कोई समस्या नहीं है, क्योंकि बंगले में कई कमरे हैं. हालांकि, वह अपने 15 महीने के बेटे इवान के बारे में चिंतित है.

बता दें कि फ्रेडी दारुवाला के उन्हें अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘हॉलीडे: अ सोलजर नेवर ऑफ ड्यूटी’ में नजर आए थे. फिल्म में उन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में उन्हें अपने रोल के लिए काफी तारीफ मिली थी. ये फिल्म 2014 में आई थी. इसके अलावा इसके अलावा वो कमांडो-2, रेस 3 और फोर्स 2 जैसे फिल्मों में भी काम कर चुके हैं.

Also Read: ‘बाहुबली’ के ‘भल्लालदेव’ राणा दग्गुबाती ने मिहिका बजाज से की सगाई, इस एक्ट्रेस ने कहा- मर गई मैं तो

गौरतलब है कि कोरोनावायरस की जद में आने से भारत में अब तक तकरीबन 2300 लोगों की मोती हो चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 4 प्रतिशत मरीज अब भी गंभीर स्थिति में है, जबकि देश में 22 से अधिक लोग स्वस्थ्य होकर वापस लौट चुके हैं. वहीं भारत में कुल मरीजों की संख्या 70000 के पार जा चुकी है. दुनिया की बात करे तो कोरोनावायरस से पूरी दुनिया में अभी तक 2 लाख 90 हजार लोग दम तोड़ चुके हैं, जबकि 38 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >