बंगाल में केंद्रीय टीम की सुरक्षा से खिलवाड़, एस्कॉर्ट करने वाले बीएसएफ के 5 और जवान कोरोना पॉजिटिव मिले

कोरोना से निबटने की तैयारियों का जायजा लेने हाल ही में पश्चिम बंगाल आयी केंद्रीय टीम की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 5 औहर जवान कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसे केंद्रीय टीम की सुरक्षा से खिलवाड़ माना जा रहा है.

कोलकाता : कोरोना से निबटने की तैयारियों का जायजा लेने हाल ही में पश्चिम बंगाल आयी केंद्रीय टीम की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 5 औहर जवान कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसे केंद्रीय टीम की सुरक्षा से खिलवाड़ माना जा रहा है.

Also Read: Coronavirus Lockdown in West Bengal : दूसरे राज्यों में फंसे पश्चिम बंगाल के लोगों को जल्द घर लाएगी सरकार : ममता बनर्जी

कोलकाता आने वाली अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (आइएमसीटी) के दौरे के दौरान बीएसएफ की एस्कॉर्ट टीम का हिस्सा रहे पांच जवानों में मंगलवार को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई. इससे पहले, सोमवार को बीएसएफ की एस्कॉर्ट टीम के एक चालक में कोरोना की पुष्टि हुई थी.

इसके अगले दिन मंगलवार देर शाम बीएसएफ के पांच और जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. इनमें एक और चालक शामिल है. बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पांच और जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. सभी को कोलकाता के टॉलीगंज स्थित कोविड19 हॉस्पिटल एमआर बांगुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Also Read: West Bengal Lockdown News : 1300 लोगों की गिरफ्तारी के बाद दूसरे दिन कोलकाता की सड़कें वीरान

उन्होंने बताया कि अब तक एस्कॉर्ट टीम में शामिल कुल 6 जवान संक्रमित पाये गये हैं. इनमें दो चालक, एक रेडियो ऑपरेटर व अन्य जवान शामिल हैं. अधिकारी ने कहा, ‘हमारे जवानों में संक्रमण की पुष्टि के बाद हम हाई अलर्ट पर हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सीमा सुरक्षा बल के जवान मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और अन्य दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें.’

उन्होंने कहा कि केंद्रीय टीम की एस्कॉर्ट कारों में से एक के चालक में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद ही उसे एकांतवास में भेज दिया गया. पहले ही उसके संपर्क में आने वाले 51 से अधिक कर्मी आइसोलेशन में हैं.

Also Read: Covid19 in West Bengal: ममता बनर्जी ने दिया ‘रेड जोन’ में सशस्त्र पुलिस बल तैनात करने पर जोर

अबतक एस्कॉर्ट टीम के अन्य चालकों और कर्मियों सहित 25 से अधिक लोगों की जांच की गयी है. इनमें से छह संक्रमित पाये गये हैं. अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्रालय (एमएचए) को बीएसएफ कांस्टेबल्स के संक्रमण के बारे में सूचित कर दिया गया है.

उल्लेखनीय है कि कोलकाता और आसपास के कोरोना प्रभावित जिलों में कोविड-19 महामारी की स्थिति का आकलन करने के लिए आयी एक केंद्रीय टीम दक्षिण कोलकाता के बालीगंज इलाके में स्थित बीएसएफ के गेस्ट हाउस में रह रही थी.

Also Read: Lockdown in Bengal: लॉकडाउन के बीच बंगाल में पुलिस और पब्लिक के बीच भिड़ंत,देखें वीडियो

बीएसएफ ने उन्हें वाहन, एस्कॉर्ट स्टाफ और सुरक्षाकर्मी प्रदान किये गये थे. केंद्रीय टीम करीब 15 दिन यहां रुकने के बाद सोमवार को ही दिल्ली लौटी है. यहां टीम ने कोलकाता सहित 4 जिलों के कई स्थानों का दौरा किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >