भारत में महंगा हुआ Xiaomi Pad 8, जानें अब कितने रुपये में मिलेगा ये टैबलेट

Xiaomi Pad 8 की कीमत भारत में करीब 2,000 रुपये बढ़ा दी गई है. बढ़ती लागत और चिप की कमी को इसकी वजह बताया जा रहा है. इसमें दमदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स जैसे स्टायलस और कीबोर्ड सपोर्ट मिलते हैं.

Xiaomi ने अपने Xiaomi Pad 8 की कीमत भारत में बढ़ा दी है. यह टैबलेट इसी साल मार्च में लॉन्च हुआ था, अब सभी वेरिएंट्स में करीब 2,000 रुपये महंगा हो गया है. फीचर्स की बात करें तो इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है. 11.2 इंच का 3.2K डिस्प्ले दिया गया है जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. साथ ही इसमें 9,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Xiaomi Pad 8 की कीमत

वेरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतबढ़ोतरी
8GB RAM + 128GB स्टोरेज₹33,999₹35,999₹2,000
12GB RAM + 256GB स्टोरेज₹36,999₹38,999₹2,000
12GB + 256GB (Focus Pen Pro के साथ)₹41,999₹43,999₹2,000
12GB + 256GB Nano Texture डिस्प्ले₹38,999₹40,999₹2,000
12GB + 256GB Nano Texture + Focus Pen Pro₹43,999₹45,999₹2,000

क्यों बढ़ी कीमत?

Xiaomi India की वेबसाइट पर अब नई कीमतें अपडेट कर दी गई हैं. बताया जा रहा है कि कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत और दुनिया भर में चल रही चिप की कमी की वजह से यह प्राइस बढ़ोतरी हुई है. वैसे भी पिछले महीने OnePlus, Poco और Lava जैसी कंपनियों ने भी भारत में अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाई थीं. इसलिए अब स्मार्टफोन मार्केट में लगातार महंगाई का असर साफ दिख रहा है.

Xiaomi Pad 8 के फीचर्स

Xiaomi Pad 8 में HyperOS 3 मिलता है. इसमें 11.2-इंच का शानदार 3.2K डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. इसका नॉर्मल मॉडल ग्लॉसी स्क्रीन के साथ आता है. वहीं Nano Texture वर्जन में एंटी-ग्लेयर और एंटी-रिफ्लेक्शन फीचर मिलते हैं.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और Adreno 825 GPU दिया गया है. साथ में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है. कैमरा सेटअप में पीछे 13MP और आगे 8MP का कैमरा दिया गया है. साउंड एक्सपीरियंस के लिए इसमें क्वाड स्पीकर के साथ Dolby Atmos और Hi-Res ऑडियो का सपोर्ट मिलता है.

बैटरी के मामले में यह टैबलेट 9,200mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है. इसके अलावा Xiaomi Focus Pen Pro और कीबोर्ड सपोर्ट के साथ इसे आसानी से लैपटॉप जैसा भी यूज किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Infinix ला रहा नया बजट फोन, मिलेगी 5200mAh की बैटरी और बिना नेटवर्क बात कराने वाला फीचर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >