Xiaomi ने भारत में अपना नया Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है. यह मिड-रेंज प्रीमियम सेगमेंट में फ्लैगशिप जैसे कैमरा फीचर्स, बेसिक AI टूल्स और बड़ी बैटरी का कॉम्बिनेशन लेकर आया है. कंपनी ने इसके लॉन्च से ठीक पहले ही इसके कैमरा, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस से जुड़ी कई जानकारी टीज कर दी थी. यह फोन खास तौर पर फोटोग्राफी पसंद करने वालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमें Leica के साथ पार्टनरशिप वाला कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें टेलीफोटो फोटोग्राफी को बड़ा हाइलाइट बनाया गया है. आइए इसके फीचर्स और प्राइस पर एक नजर डालते हैं.
Xiaomi 17T की कीमत और ऑफर्स
भारत में Xiaomi 17T की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये रखी गई है. ये 256GB वेरिएंट के लिए है. वहीं इसका 512GB मॉडल 64,999 रुपये में मिलता है. अगर आप चुनिंदा बैंक कार्ड्स से खरीदारी करते हैं तो कंपनी की तरफ से 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है. इससे इसकी इफेक्टिव कीमत घटकर 54,999 रुपये हो जाती है. इस फोन की पहली सेल 30 जून को शुरू होगी. खास बात ये है कि इसमें कंपनी एक बायबैक प्रोग्राम भी दे रही है, जिससे आप इस फोन को लगभग आधी कीमत में भी खरीदने का मौका पा सकते हैं.
Xiaomi 17T के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
- डिस्प्ले: 6.59 इंच का AMOLED स्क्रीन है जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है. डिस्प्ले में 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है.
- चिपसेट: MediaTek Dimensity 8500 Ultra
- रैम: 12GB तक
- स्टोरेज: 512GB तक
- ओएस: Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3
- एआई फीचर्स: AI Writing, AI Speech Recognition, AI Interpreter, AI Search, AI Dynamic Wallpapers. इसके अलावा इसमें Google का Gemini असिस्टेंट भी इंटीग्रेट किया गया है.
- वॉटरप्रूफ रेटिंग्स: IP68/69
- कैमरा: 50MP का मेन कैमरा + 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा + 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा
- फ्रंट कैमरा: 32MP
- बैटरी: 6,500mAh
- चार्जिंग: 67W
यह भी पढ़ें: ₹11999 में आया नया बजट 5G फोन, मिलेगी 6000mAh की बैटरी और स्मूद डिस्प्ले
