WhatsApp का नया धमाका, अब 19 भाषाओं में तुरंत ट्रांसलेट होंगे चैट मैसेज

WhatsApp Translation Feature: व्हॉट्सऐप ने पेश किया नया इन-ऐप ट्रांसलेशन फीचर, जिससे अब चैट मैसेज 19 भाषाओं में तुरंत ट्रांसलेट होंगे. जानिए कैसे काम करता है यह फीचर और क्या हैं इसके फायदे

WhatsApp का नया फीचर – अब भाषा की दीवार नहीं बनेगी बाधा: व्हॉट्सऐप ने एक क्रांतिकारी फीचर (WhatsApp Translation Feature) लॉन्च किया है जो दुनिया भर के तीन अरब से ज्यादा यूजर्स को भाषा की बाधा से मुक्त करेगा. अब व्हॉट्सऐप चैट्स को सीधे ऐप के अंदर ही ट्रांसलेट किया जा सकता है, वो भी बिना किसी थर्ड-पार्टी टूल के.

WhatsApp Translation फीचर कैसे काम करता है?

  • यूजर को किसी मैसेज पर लॉन्ग प्रेस करना होगा और फिर ‘Translate’ ऑप्शन चुनना होगा
  • एक बार भाषा पैक डाउनलोड हो जाने पर, भविष्य के मैसेज भी उसी भाषा में ट्रांसलेट होंगे
  • iPhone यूजर्स को 19 से ज्यादा भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा, जबकि Android यूजर्स को शुरुआत में 6 भाषाओं (अंग्रेज़ी, हिंदी, स्पेनिश, पुर्तगाली, रूसी, अरबी) का विकल्प मिलेगा.

Android में मिलेगा ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन का विकल्प

Android यूजर्स के लिए एक खास सुविधा है – वे पूरे चैट थ्रेड के लिए ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन ऑन कर सकते हैं. इससे हर नया मैसेज तुरंत चुनी गई भाषा में ट्रांसलेट हो जाएगा.

WhatsApp Translation Feature: प्राइवेसी का पूरा ध्यान

WhatsApp का यह फीचर पूरी तरह से डिवाइस पर प्रोसेस होता है. यानी Meta या WhatsApp आपके ट्रांसलेटेड मैसेज को एक्सेस नहीं कर सकते. यह WhatsApp की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन नीति के अनुरूप है.

धीरे-धीरे रोलआउट होगा WhatsApp Translation Feature

यह फीचर धीरे-धीरे सभी Android और iPhone यूजर्स तक पहुंचेगा. WhatsApp ने अभी तक सभी भाषाओं के लिए टाइमलाइन साझा नहीं की है, लेकिन ऐप को अपडेट रखना जरूरी है ताकि यह फीचर जल्दी मिले.

WhatsApp Translation Feature : FAQs

Q1. क्या यह फीचर ग्रुप चैट्स में भी काम करेगा?

हां, यह फीचर पर्सनल चैट्स, ग्रुप्स और चैनल अपडेट्स में भी काम करता है.

Q2. क्या WhatsApp मैसेज को स्टोर करता है?

नहीं, सभी ट्रांसलेशन डिवाइस पर होते हैं. WhatsApp मैसेज को एक्सेस या स्टोर नहीं करता.

Q3. क्या यह फीचर Windows या Mac पर भी मिलेगा?

फिलहाल यह फीचर सिर्फ Android और iPhone पर उपलब्ध है. वेब और डेस्कटॉप ऐप्स के लिए कोई घोषणा नहीं हुई है.

WhatsApp पर गैस सिलेंडर बुक करना है बेहद आसान, बस फॉलो करें ये स्टेप्स

WhatsApp से भी आधार कार्ड कर सकते हैं डाउनलोड, बस करने होंगे ये स्टेप्स फॉलो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >