WhatsApp से अब ले सकेंगे Break, डेटा भी रहेगा Safe, आ रहा लॉगआउट फीचर

WhatsApp में एक नया फीचर डेवलप किया जा रहा है, जो यूजर्स को ऐप से लॉगआउट करने की सुविधा देगा, साथ ही उन्हें अपने डेटा प्राइवेसी को लेकर ज्यादा कंट्रोल भी मिलेगा. इस फीचर की मदद से अब यूजर्स बिना ऐप को अनइंस्टॉल किए भी उससे डिसकनेक्ट हो सकेंगे.

वॉट्सऐप दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है. यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी लगातार नए फीचर्स लाती रहती है. अब वॉट्सऐप एक नए और बड़े काम के फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिसको यूजर्स को लंबे समय से इंतजार था. आने वाला नया फीचर यूजर्स को अपने प्राइमरी डिवाइस से लॉगआउट (Logout) करने की सुविधा देगा.

इसका फयदा यह होगा की अगर आपको WhatsApp से ब्रेक लेना हो या दूसरा अकाउंट यूज करना हो तो आप इस फीचर इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको ऐप का डेटा डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. फिलहाल, ऐप से बाहर निकलने का एकमात्र विकल्प अकाउंट डिलीट करना है, जिससे सारा डेटा भी मिट जाता है. लेकिन नया लॉगआउट फीचर यूजर्स को यह आजादी देगा कि वे बिना डेटा खोए वॉट्सऐप से कुछ समय के लिए ब्रेक ले सकें या फिर आसानी से अकाउंट स्विच कर सकें.

WhatsApp का लॉगआउट फीचर 

Android Authority और AssembleDebug ने WhatsApp Beta for Android वर्जन 2.25.17.37 के टियरडाउन के दौरान एक नया लॉगआउट विकल्प देखा है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है या कंपनी इसे इंटरनली टेस्ट कर रही है. रिपोर्ट के अनुसार, यह नया लॉगआउट फीचर यूजर्स को Settings > Account सेक्शन में दिखाई देगा.

यह भी पढ़ें: एक AI फीचर के लिए Telegram एलन मस्क के साथ करेगा 2568 करोड़ रुपये की डील!

यूजर्स को मिलेंगे लॉगआउट करने के तीन ऑप्शन्स

कंपनी द्वारा टेस्ट किया जा रहा नए लॉगआउट फीचर के तहत यूजर्स को तीन विकल्प दिए जाएंगे:

  • Erase all Data & preferences: इस विकल्प को चुनने पर डिवाइस से सभी चैट्स, डेटा और सेटिंग्स स्थायी रूप से हटा दिए जाएंगे.
  • Keep all Data & preferences: यह विकल्प आपके चैट्स, फाइल्स और अन्य मीडिया को डिवाइस पर सुरक्षित रखता है, जिससे अगली बार लॉगिन करते समय आप सीधे इन तक पहुंच सकते हैं.
  • Cancel: इस विकल्प से लॉगआउट प्रक्रिया को रोका जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: आज बारिश होगी या नहीं? ये सरकारी ऐप बताएगा मौसम का हाल

यह भी पढ़ें: FREE में Aadhaar अपडेट करने का आखरी मौका! इस तारीख तक घर बैठे बदल लें डिटेल्स, नहीं लगेगा एक भी पैसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >