WhatsApp New Feature: चैट बार में मिलेगा फोटो गैलरी शॉर्टकट, कंटेंट का ऐक्सेस होगा आसान

WhatsApp New Feature: व्हॉट्सऐप का नया शॉर्टकट चैटबार के अंदर मिलेगा और इससे यूजर्स को गैलेरी कंटेंट तक पहुंचने के लिए कई स्टेप्स नहीं करने होंगे.

WhatsApp New Feature: मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) के स्वामित्व वाले मेटा प्लैटफॉर्म्स (Meta Platforms) पर इंस्टैंट मैसेंजर व्हॉट्सऐप (WhatsApp) लगातार नये अपडेट ला रहा है. व्हॉट्सऐप ने अपने नये फीचर (WhatsApp New Feature) चैट फोटो गैलरी शॉर्टकट (Chat Photo Gallery Shorcut) को पेश किया है, जो यूजर्स को गैलेरी कंटेंट तक आसानी से पहुंचने की सुविधा देगा. यह जानकारी WABetaInfo ने अपने एक्स (X) अकाउंट पोस्ट में शेयर की है, और इसमें एक स्क्रीनशॉट भी शामिल है. यह फीचर गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर व्हॉट्सऐप बीटा फॉर एंड्रॉयड 2.24.23.11 में देखा गया है.

WABetaInfo/X

चैटबार के अंदर मिलेगा नया शॉर्टकट

व्हॉट्सऐप का नया शॉर्टकट चैटबार के अंदर मिलेगा और कैमरा ओपन करने वाले पिछले एंट्री पॉइंट को बदल देगा, जिससे यूजर्स को गैलेरी कंटेंट तक पहुंचने के लिए कई स्टेप्स नहीं करने पड़ेंगे. इसके जरिये यूजर्स डायरेक्ट फोटो और वीडियो को ऐक्सेस कर सकते हैं और टैप और होल्ड करके इंस्टैंट वीडियो मैसेज भी रिकॉर्ड कर सकते हैं.

गेट लिंक इंफो ऑन गूगल भी आ रहा व्हॉट्सऐप पर

व्हॉट्सऐप इसके अलावा एक और नया फीचर गेट लिंक इंफो ऑन गूगल Get link info on Google पर भी काम कर रहा है, जिसे WABetaInfo ने व्हॉट्सऐप बीटा फॉर iOS 24.22.10.77 में देखा है. यह फीचर यूजर्स को चैट और ग्रुप में शेयर किये गए लिंक्स की जानकारी देगा और फॉरवर्डेड मैसेज में फेक न्यूज को रोकने में मदद करेगा.

WhatsApp New Feature: अब व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के दौरान यूज करें फिल्टर और बैकग्राउंड

Reels On WhatsApp: अब व्हाट्सऐप पर भी आप देख सकेंगे इंस्टाग्राम रील्स, जानिए कैसे

WhatsApp पर आपकी एक गलती कर देगी जेब खाली, सावधानी जरूरी

Android के बाद iPhone यूजर्स के लिए भी WhatsApp पर आया PassKey फीचर, बिना पासवर्ड लॉग-इन कर सकेंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >