WhatsApp और Instagram पर भ्रामक सूचना फैलने से रोकेगा Meta, कर ली तगड़ी तैयारी

Facebook की पैरेंट कंपनी Meta ने गलत सूचनाओं से निपटने के लिए Know What’s Real कैंपेन शुरू किया है.

What Is Meta’s Know What’s Real Campaign : फेसबुक और व्हाट्सऐप का स्वामित्व रखने वाली कंपनी मेटा ने डिजिटल युग में भ्रामक सूचना से निपटने की अहमियत पर जागरूकता बढ़ाने के लिए एक एकीकृत सुरक्षा अभियान शुरू किया है.

प्रौद्योगिकी कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि इस अभियान में डिजिटल सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ावा देकर और उपलब्ध सुरक्षा साधनों को उजागर कर व्हाट्सऐप एवं इंस्टाग्राम मंचों पर गलत सूचनाओं को पहचानने और उनसे निपटने के बारे में उपयोगकर्ताओं को शिक्षित किया जाएगा. App Clip : बिना ऐप के देख सकेंगे Reels, Instagram पर आ रहा यह जबरा फीचर

मेटा ने इसे ‘जानें क्या है असली’ (Know What’s Real) अभियान का नाम दिया है. कंपनी इस जागरूकता अभियान को आठ सप्ताह तक चलाएगी. इसमें व्हाट्सऐप पर मौजूद सुविधाओं और सुरक्षा उपायों पर प्रकाश डाला गया है. Facebook, Instagram डेटा लेने में सबसे आगे, आपकी काफी पर्सनल इंफॉर्मेशन इनके पास

वहीं, इंस्टाग्राम पर मेटा ने जानकारी के सत्यापन के लिए तथ्य-जांचकर्ताओं के मजबूत नेटवर्क के साथ जोड़ी बनायी है. इसमें डीपफेक जैसा गलत वीडियो पाये जाने पर चेतावनी वाला लेबल लगाने की बात कही गई है. PHOLED से लेकर Meta AR तक, हमारी जिंदगी में जगह बनाने आ रहे नये गैजेट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मेटा की कोशिश है कि लोग किसी भी अप्रामाणिक सामग्री को आगे बढ़ाने या साझा करने से परहेज करें और उससे शिकायत अधिकारी या किसी स्वतंत्र तथ्य-जांच भागीदार को अवगत कराएं. WhatsApp: अब कुछ ऐसा दिखेगा व्हाट्सऐप स्टेटस, यूजर्स फील करेंगे नया एक्सपीरियंस!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >