कीचड़ भरे तालाब में पहली बार घुसा छोटू हाथी, मां के साथ मस्ती करता देख लोगों को चेहरों पर आई मुस्कान, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में लगभग एक महीने के हाथी जिसका नाम रोडटैंग है वह कीचड़ से भरे तालाब में मजे करता हुआ नजर आ रहा है. वह कीचड़ में कभी छलांग लगाता, तो कभी लोटता है और पूरे शरीर पर कीचड़ लपेट लेता है. आप भी देखें वीडियो.

Viral Video: बच्चे तो खैर बच्चे होते हैं चाहे वो इंसान के हो या जानवरों के. अब वो शरारत नहीं करेंगे तो भला कौन करेगा. बच्चों की मासूमियत हर किसी का मन मोह लेती हैं. जानवरों के बच्चों की बात करें तो हाथी के बच्चे काफी मासूम, शरारती और चुलबुले नजर आते हैं. अक्सर इनकी प्यारी हरकतें कैमरे में कैद होकर वायरल हो जाती हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में एक छोटे हाथी को पहली बार कीचड़ में खेलते हुए देखा जा रहा है. इस प्यारी सी वीडियो को देख लोगों के चेहरे पर मुस्कान खिल उठ रही है.

कीचड़ में मस्ती करता नन्हा हाथी 

इंस्टाग्राम हैंडल @new_elephant_home ने यह वीडियो शेयर की है जिसमें लगभग एक महीने के हाथी जिसका नाम रोडटैंग है वह कीचड़ से भरे तालाब में मजे करता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रोडटैंग अपनी मां के साथ धीरे-धीरे एक कीचड़ वाले गड्ढे की ओर बढ़ता है. जैसे ही वह वहां पहुंचता है और कीचड़ में पहला कदम रखता है उसकी खुशी सातवें आसमान में पहुंच जाती है.

छोटे-छोटे डग भरते हुए वह तुरंत कीचड़ में खेलना श��रू कर देता है. वह कभी छलांग लगाता, तो कभी लोटता है और पूरे शरीर पर कीचड़ लपेट लेता है. एक समय ऐसा आता है जब वो कीचड़ के गड्ढे में फस जाता है और पूरी ताकत से बाहर निकलने की कोशिश करता है. उसकी इन्हीं सब हरकत देख लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ गयी.

Viral Video: देखें वीडियो

लोगों को आई अपने बचपन की याद

इस वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद अब तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. रोडटैंग की मासूमियत और क्यूटनेस ने सभी का दिल जीत लिया है. लोग कमेंट में लगातार अपनी खुशी और प्यार जाहिर कर रहे हैं. एक शख्स ने लिखा, “ओह माई गॉड! कितना प्यारा है ये!” वहीं दूसरे ने कहा, “इतना सुंदर और मजेदार वीडियो शेयर करने के लिए धन्यवाद!” एक और यूजर ने लिखा, “उसे यह बहुत पसंद आया, खासकर उसके छोटे-छोटे पैर हिलाते हुए देखना.” एक यूजर ने लिखा, “एक छोटे हाथी को दुनिया को एक्सप्लोर करते देखना किसी जादू जैसा लगता है खासकर जब वह कीचड़ और मस्ती में डूबा हो.”

Viral Video: घर में घुस आया सांप, पालतू कुत्ते ने 1 वार कर उसे 2 टुकड़ों में तोड़ डाला!

ई-रिक्शा पर बैठ बंदा ले रहा था हवाई जहाज का मजा, वीडियो देख लोगों की कांप गयी आत्मा, आप भी देखें

Viral Video: मच्छरदानी से मोबाइल टांगकर बनाया स्मार्ट स्टैंड, देसी जुगाड़ देख लोटपोट हो जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >