तरबूज देख नन्हे हाथी के मुंह में आया पानी, महिला के पास ऐसे भागा कि वायरल हो गई क्यूट वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बड़ा क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला को भूखे हाथी के बच्चे को बड़े प्यार से तरबूज खिलाते हुए देखा जा सकता है. नन्हा हाथी बिना किसी झिझक के महिला के पास दौड़ कर आता है और उससे तरबूज मांगता है. यह मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का दिल छू रहा है.

Viral Video: मां का दिल इतना कोमल होता है कि वह इंसानों और जानवरों में भेद नहीं करती. बच्चे को भूका देख मां से रहा नहीं जाता. मां की ममता ऐसी होती है कि उनका  बस चले तो वे अपने बच्चों का पेट कभी खली न होने दें. भारतीय परिवारों में यह परंपरा रही है कि अगर उनके दरवाजे पर चाहे कोई इंसान आ जाए या जानवर उन्हें कभी खली पेट नहीं भेजते. इसी से मिलता जुलता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक मां इस भावना को जीते हुए नजर आ रही है.

तरबूज आखिर किसे नहीं पसंद 

वीडियो की शुरुआत एक सड़क के सीन से होती है. जहां एक विशाल हाथी अपने महावत के साथ आगे बढ़ रहा होता है. उसके पीछे-पीछे एक छोटा हाथी भी चल रहा है. चलते समय वह नन्हा हाथी सड़क किनारे खड़ी एक महिला को तरबूज के टुकड़े पकड़े हुए देख लेता है. फिर वह बेझिझक महिला के पास पहुंचता है और तरबूज मांगने लगता है.

महिला भी उसे प्यार से तरबूज का एक-एक टुकड़ा खाने को दे देती है. छोटा हाथी खुशी-खुशी तरबूज खाने लगता है. थोड़ी ही देर में बड़ा हाथी भी वहां पहुंचता है और दोनों मिलकर शांति से तरबूज का मजा लेने लगते हैं.

Viral Video: देखें वीडियो

लोगों ने किए कमेंट्स 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो पर लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “यही वजह है कि मुझे हाथियों के बच्चे बहुत पसंद हैं.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “मैं तो उस नन्हे हाथी को अपनी पूरी फलों की टोकरी दे दूंगा.” एक अन्य ने लिखा, “इसने मेरा दिन बना दिया. मुझे नहीं पता था कि नन्हे हाथी को तरबूज खाते देखना इतना प्यारा होगा.”

VIRAL Video: छोटे भाई के लिए कुत्ते से भिड़ा मासूम, वीडियो देख आप भी कहेंगे- भाई हो तो ऐसा!

7 कुत्तों ने अकेले आदमी पर किया हमला, जान बचाने के लिए बंदे ने किया कुछ ऐसा लोग करते रह गए तारीफ

ईंट और सीमेंट से बना देसी कूलर बटोर रहा सुर्खियां, इसको देख AC ने भी टेके अपने घुटने, वीडियो हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >