Vi का मेगा ऑफर, 3 प्लान्स में दे रहा एक्स्ट्रा 50GB डेटा, साथ में पूरे साल JioHotstar-Prime का मजा, चेक करिए बेनिफिट्स

Vi 50GB Extra Data Offer: अगर आप Vi यूजर हैं, तो फिर आपके लिए Vi जबरदस्त ऑफर लेकर आया है. प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी अपने 3 एनुअल प्रीपेड प्लान्स में 50GB एक्स्ट्रा डेटा दे रही है. साथ ही इन प्लान्स में आपको JioHotstar और Prime का फ्री एक्सेस भी मिलेगा.

Vi 50GB Extra Data Offer: दिवाली भले ही खत्म हो गई है, लेकिन Vi का दिवाली ऑफर अभी भी चल रहा है. जिसमें कंपनी अपने तीन प्लान्स में यूजर्स को 50GB डेटा एक्स्ट्रा दे रही है. ये तीनों ही प्लान्स कंपनी के एनुअल प्लान्स हैं. ऐसे में अगर आप भी लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड डेटा वाला प्लान खोज रहे हैं, तो फिर Vi का ये ऑफर आपके बड़े काम का है. जिससे न सिर्फ आपको साल भर की वैलिडिटी मिलेगी बल्कि अनलिमिटेड डेटा के साथ-साथ आपको JioHotstar और Prime का फ्री एक्सेस भी मिलेगा. तो फिर चलिए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में.

Vi का 3499 रुपये वाला प्लान | Vi Rs 3499 Prepaid Plan

Vi के 3499 रुपये वाले प्लान में आपको 365 दिन यानी पूरे साल भर की वैलिडिटी मिलेगी. इस दौरान आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा उठा सकते हैं. इसके अलावा आपको हर दिन 100 फ्री SMS भी मिलेगा. वहीं, डेटा कि बात करें तो इस प्लान में आपको हर दिन 1.5GB डेटा मिलेगा. लेकिन इसके अलावा इस प्लान में आपको 50GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा. हालांकि, ये 50GB डेटा सिर्फ 90 दिनों के लिए ही रहेगा. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं तो आपको साल भर अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. इसके अलावा अन्य बेनिफिट्स कि बात करें तो इस प्लान में आपको रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड नाइट डेटा, बिना किसी चार्ज के पूरे महीने के लिए 2GB एक्स्ट्रा बैकअप डेटा और वीकेंड डेटा रोलओवर का फायदा मिलेगा.

Vi का 3699 रुपये वाला प्लान | Vi Rs 3699 Prepaid Plan

Vi के 3499 रुपये वाले प्लान की तरह ही Vi का 3699 रुपये वाला प्लान है. इसमें भी आपको 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग का फायदा मिलेगा. हालांकि, इस प्लान में आपको 2GB डेली डेटा और 90 दिनों के लिए 50GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा. वहीं, 5G यूजर साल भर अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा अन्य बेनिफिट्स में वही रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड नाइट डेटा, बिना किसी चार्ज के पूरे महीने के लिए 2GB एक्स्ट्रा बैकअप डेटा और वीकेंड डेटा रोलओवर का फायदा यूजर्स को मिलेगा. साथ ही इस प्लान में आपको 1 साल के लिए फ्री JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलेगा.

Vi का 3799 रुपये वाला प्लान | Vi Rs 3799 Prepaid Plan

Vi के 3699 रुपये वाले प्लान की तरह ही Vi का 3799 रुपये वाला प्लान है. इसमें भी आपको 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, मैसेजिंग, डेली 2GB डेटा और 90 दिनों के लिए 50GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा. वहीं, 5G यूजर को साल भर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा. इसके अलावा प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स में वीकेंड डेटा रोलओवर, रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड नाइट डेटा और बिना किसी चार्ज के पूरे महीने के लिए 2GB एक्स्ट्रा बैकअप डेटा का फायदा मिलेगा. हालांकि, इसमें यूजर्स को JioHotstar की जगह Amazon Prime Videos Lite का मोबाइल और TV का फ्री सब्सक्रिप्शन पूरे 1 साल के लिए मिलेगा.

Vi का 50GB एक्स्ट्रा डेटा ऑफर किन प्लान्स में मिल रहा है?

Vi ये ऑफर अपने तीन एनुअल 3499 रुपये, 3699 रुपये और 3799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान्स में दे रहा है. इन तीनों प्लान्स में यूजर्स को 90 दिनों के लिए 50GB एक्स्ट्रा डेटा का फायदा मिलेगा.

क्या यह 50GB एक्स्ट्रा डेटा पूरे साल चलेगा?

नहीं, यह एक्स्ट्रा 50GB डेटा सिर्फ 90 दिनों के लिए वैलिड रहेगा. हालांकि, इन प्लान्स में डेली डेटा लिमिट (1.5GB या 2GB डेली) भी है, जो साल भर के लिए यूजर्स को मिलेगा.

क्या एक्स्ट्रा 50GB डेटा खत्म होने के बाद भी सभी यूजर्स को साल भर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा?

नहीं, अगर आप 5G यूजर हैं तो ही आपको साल भर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा. अगर आप 4G यूजर हैं, तो आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा नहीं मिलेगा.

आपके लोकेशन में Vi का 5G नेटवर्क है या नहीं कैसे चेक करें?

आपके लोकेशन में Vi का 5G नेटवर्क है या नहीं यह आप आसानी से Vi ऐप को डाउनलोड कर जान सकते हैं. आपको बस ऐप डाउनलोड कर ओपन करना होगा. इसके बाद होम स्क्रीन पर Vi 5G सेक्शन या बैनर पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको Check 5G Availability या Check Coverage ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर दें. फिर अपने लोकेशन का पिन कोड डालें. इसके बाद आपके स्क्रीन पर आ जाएगा कि आपके एरिया में Vi का 5G सर्विस है या नहीं.

Vi ने कराई 5G यूजर्स की मौज, 449 रुपये में दे रहा अनलिमिटेड डेटा के साथ OTT का मजा

Vi का ये प्रीपेड प्लान है जबरदस्त, सस्ते में 28 दिनों तक मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >