स्मार्टफोन हाथ में लेते ही 'फुर्र' हो जाती है बैटरी? जान लें ये 5 असरदार टिप्स वरना दिन भर सॉकेट ढूंढते रह जाएंगे

Smartphone Battery: अगर आपके फोन की भी बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो जा रही है, तो कुछ आसान टिप्स को अपनाकर आप अपने स्मार्टफोन की बैटरी को लंबे समय तक चलने योग्य बना सकते हैं. अगर स्मार्ट तरीके से फोन का इस्तेमाल किया जाए, तो बैटरी लाइफ को लंबे समय तक ठीक रखा जा सकता है.

Smartphone Battery: आज के समय में मानिए तो स्मार्टफोन के बिना कई काम रुक से जाते हैं. दिन-प्रतिदिन इसकी जरूरत बढ़ती ही जा रही है. अब मोबाइल फोन सिर्फ कॉल करने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया, ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग जैसे तमाम काम हम इसी के जरिए करते हैं. ऐसे में इसको रगड़ कर इस्तेमाल करना तय है.

अब जब आप इसका भरपूर इस्तेमाल करेंगे तो निश्चित है कि बैटरी आपको टाटा बाय-बाय बोलेगी ही. ज्यादातर लोग तो अपन फोन चलाते कम और चार्जिंग पर ज्यादा रखते हैं. हालांकि, बहुत से लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि कुछ आसान टिप्स को अपना कर अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं. अगर आपको भी नहीं पता ये टिप्स कौन-कौन से हैं तो आइए बताते हैं.

स्क्रीन की ब्राइटनेस कम रखें  

स्मार्टफोन की स्क्रीन सबसे अधिक बैटरी चूसती है. ऐसे में ब्राइटनेस को ऑटो मोड में सेट कर के रखें या फिर खुद से ही कम कर दें. इसके अलावा डार्क मोड फीचर्स का इस्तेमाल करें क्यूंकि इसकी मदद से भी बैटरी की खपत कम होती है.

लोकेशन और ब्लूटूथ को बेवजह ऑन न रखें

लोकेशन और ब्लूटूथ को तभी चालू करें जब वास्तव में उसका काम हो, क्योंकि इनके लगातार ऑन रहने से बैटरी तेजी से खत्म होती है. साथ ही, डिवाइस की बैटरी बचाने के लिए Wi-Fi स्कैनिंग और ब्लूटूथ स्कैनिंग फीचर को भी बंद रखना बढ़िया ऑप्शन होता है.

बैकग्राउंड में दौड़ रहे ऐप्स को फौरन कर दें बंद

कई बार कुछ ऐप्स बिना इस्तेमाल के भी बैकग्राउंड में चलते रहते हैं. यही वो ऐप्स है चोरी-छिपे चुपके से आपकी बैटरी जल्दी खत्म करते हैं. इसके लिए आप फोन की सेटिंग्स में जाकर बैकग्राउंड ऐप रिफ्रेश को बंद कर सकते हैं या बैटरी ऑप्टिमाइजेशन का ऑप्शन चुन सकते हैं.

सेवर मोड ऑन कर लें

स्मार्टफोन में आपको एक बैटरी सेवर फीचर मिलता है, उसे एक्टिव कर के रखिये. यह फीचर अपने आप बैकग्राउंड में चल रही ऐप्स और अनावश्यक फंक्शंस को सीमित कर देता है, जिससे बैटरी की खपत कम होती है.

आज से ही चार्जिंग का सही तरीका अपना लें 

बहुतों को पता नहीं होता पर फोन को चार्ज करने का एक तरीका होता है. आप अपने फोन को हमेशा 20% से 80% के बीच चार्ज करें. बार-बार 100% चार्ज करने के पीछे मत भागिए. हर बार फुल चार्ज करना या पूरी तरह डिस्चार्ज करना आपकी बैटरी की लाइफ को कम कर देता है.

यह भी पढ़ें: Cyber Safety Warning: आपके फोन में है ये ऐप, तो आज ही करें डिलीट, सरकारी अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें: सालों से फोन चलाने वाले भी नहीं जानते Airplane Mode की ये 5 खूबियां, जान गए तो कहेंगे ‘यार पहले क्यों नहीं बताया!’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >