New Rule: UPI पेमेंट को लेकर बदल गया यह नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

New Rule: 1 नवंबर के बाद भी कई नियमों में बदलाव हो गया है. इसमें यूपीआई पेमेंट को लेकर हुआ बदलाव भी अहम है. ऐसे में लोगों को इस नियम के बारे में जानकारी होनी जरूरी है

UPI Payment New Rule: हमारे देश की व्यवस्था में हर महीने कुछ नियमों में बदलाव होता रहता है. इस बीच दिवाली के 1 नवंबर के बाद भी कई नियमों में बदलाव हो गया है. इसमें यूपीआई पेमेंट को लेकर हुआ बदलाव भी अहम है. ऐसे में लोगों को इस नियम के बारे में जानकारी होनी जरूरी है क्योंकि एक छोटी सी गलती पर आपको बड़ा नुकसान हो सकता है. इस बदलाव का आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा. आइए जानते हैं-

UPI Lite प्लैटफॉर्म पर दो बड़े बदलाव को नोट कर लें आप

1 नवंबर 2024 से यूपीआई लाइट प्लैटफॉर्म में दो बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. इस बदलाव के बाद से UPI Lite यूजर्स ज्यादा पेमेंट कर पाएंगे. भारतीय रिजर्व बैंक, RBI ने इसके तहत ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ा दी है. दूसरे बदलाव की बात करें, तो आपका यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लाइट बैलेंस एक तय सीमा से नीचे हो जाएगा. नये ऑटो टॉप-अप फीचर से UPI Lite में फिर पैसे ऐड हो जाएंगे. इससे यूजर्स के लिए मैन्युअल टॉप-अप की जरूरत नहीं रह जाएगी. इससे UPI Lite की मदद से बिना रुके पेमेंट करना आसान हो जाएगा.

WhatsApp पर आयेगा ट्रैफिक चालान, UPI से होगा पेमेंट

1 October Rule Change: बदल गए ये नियम, SIM कार्ड UPI पेमेंट और Gmail यूजर्स के काम की खबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >