एक AI फीचर के लिए Telegram एलन मस्क के साथ करेगा 2568 करोड़ रुपये की डील!

Telegram CEO ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने एलन मस्क के AI कंपनी xAI के साथ एक डील होने की बात की है. ये डील AI Grok को लेकर है. हालांकि, एलन मस्क ने इस डील से इनकार कर दिया है.

अब जल्द ही चैटिंग प्लेटफॉर्म Telegram पर भी जबरदस्त AI फीचर यूजर्स को मिलने वाला है. इसके लिए टेलीग्राम फाउंडर पावेल ड्यूरोव ने एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI के बीच एक डील भी हो सकती है. इस बात की जानकारी खुद टेलीग्राम के फाउंडर और CEO Pavel Durov ने X (ट्विटर) पर पोस्ट कर दी है. अगर एलन मस्क की AI कंपनी और टेलीग्राम के बीच ये डील होती है तो टेलीग्राम यूजर्स को AI चैटबॉट Grok Grok AI की सर्विस मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: मौसम की चाहिए पल-पल की जानकारी! ये ऐप्स आएंगे काम, बारिश हो या आंधी, तुरंत कर देंगे अलर्ट

Pavel Durov ने ट्वीट कर ये कहा

Telegram CEO Pavel Durov ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर इस बारे में ट्वीट भी किया है. जिसमें उन्होंने बताया किइस समर टेलीग्राम यूजर्स को बेस्ट AI टेक्नोलॉजी xAI का Grok मिलने जा रही है. साथ ही ये भी कहा है कि Tesla CEO एलन मस्क के साथ xAI के Grok AI सर्विस के लिए 1 साल की पार्टनरशिप की गई है. जिससे अब टेलीग्राम यूजर्स को भी Grok AI की सर्विस मिलेगी.

Telegram ने इतने में की डील

Telegram CEO पावेल ड्यूरोव ने इस डील के बारे में बताया कि टेलीग्राम और एलन मस्क के एआई कंपनी xAI के साथ 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर में यह डील हो गई है. भारतीय करेंसी में देखा जाए तो दोनों कंपनियों के बीच ये डील लगभग 2568 करोड़ रुपये में हुई है. हालांकि, इस डील को लेकर एलन मस्क ने मना कर दिया है.
Telegram CEO पावेल ड्यूरोव के ट्वीट पर कमेंट करते हुए एलन मस्क ने लिखा है कि उनके बीच ऐसी कोई भी डील नहीं हुई है. जिसके बाद एलन मस्क के कमेंट का जवाब देते हुए पावेल ड्यूरोव ने लिखा कि, ये बात सही है, लेकिन सैद्धांतिक रूप से बात बन गई है बस फॉर्मेलिटी बाकी है.

ऐसे में अब जो भी हो अगर टेलीग्राम और एलन मस्क के बीच ये डील होती है तो टेलीग्राम यूजर्स को भी AI Grok की सर्विस मिलेगी. हालांकि, ये बात अभी तक साफ नहीं है कि यूजर्स को फ्री में यह सर्विस मिलेगी या फिर उन्हें इसके लिए पैसे देने पड़ेंगे.

यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: आज बारिश होगी या नहीं? ये सरकारी ऐप बताएगा मौसम का हाल

यह भी पढ़ें: FREE में Aadhaar अपडेट करने का आखरी मौका! इस तारीख तक घर बैठे बदल लें डिटेल्स, नहीं लगेगा एक भी पैसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >