Wi-Fi इंटरनेट हो गया स्लो? तो राउटर के पास से हटा दें ये चीजें, फिर रॉकेट की स्पीड में डाउनलोड होगी मूवी

अक्सर Wi-Fi का सिग्नल कम रहता है या फिर इंटरनेट स्पीड स्लो रहती है, तो इसमें कनेक्शन की नहीं बल्कि आपकी गलती है. क्योंकि, हम अपने घर में Wi-Fi राउटर को किसी ऐसी जगह लगा देते हैं, जिससे सिग्नल पूरे घर में नहीं फैल पाता. या फिर राउटर अच्छी जगह सेट भी हो तो राउटर के पास कुछ ऐसे सामान रख देते हैं, जो उसके सिग्नल में रुकावट पैदा कर देते हैं.

घर में Wi-Fi लगे होने के बाद भी क्या आप स्लो इंटरनेट से परेशान हैं? Wi-Fi कनेक्शन अगर काम न करें तो दिमाग खराब होना तो तय है. क्योंकि, इसके कारण कई सारे काम अटक जाते हैं. मूवी या वीडियो जल्दी डाउनलोड नहीं होते, न ही ऑफिस का कोई काम जल्दी हो पाता है. कई बार तो लोग कनेक्शन ही बदलवा देते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि कई बार Wi-Fi कनेक्शन खराब नहीं होता बल्कि हमारी ही कुछ गलतियों के कारण सिग्नल खराब आता है. ऐसे में अगर आपका भी Wi-Fi सही से काम नहीं कर रहा तो आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं. वो भी कुछ आसान से टिप्स को फॉलो कर. जिसके बाद आपका Wi-Fi एकदम धाकड़ काम करेगा. चलिए जानते हैं फिर इन आसान से टिप्स के बारे में.

शीशे और मेटल के पास ना रखें वाई-फाई

अगर आपने Wi-Fi राउटर को किसी शीशे या मेटल के पास रखा है तो उसे हटा दें. क्योंकि, शीशे से सिग्नल रिफ्लेक्ट होकर दूसरे डायरेक्शन में जा सकता है. जिससे नेटवर्क की रेंज कम हो जाती है. वहीं, मेटल के कारण Wi-Fi का सिग्नल कमजोर हो जाता है. ऐसे में अगर आपके Wi-Fi के पास शीशा या मेटल है तो आपके Wi-Fi के सिग्नल में दिक्कत आ सकती है.

राउटर के पास ब्लूटूथ डिवाइस ना रखें

अक्सर कई लोग अपने Wi-Fi राउटर के पास ही ब्लूटूथ स्पीकर रख देते हैं या फिर जहां राउटर होता है वहीं कंप्यूटर, माउस या अन्य डिवाइस रख देते हैं. जिससे ये डिवाइस Wi-Fi सिग्नल में रुकावट डाल देते हैं. इसलिए भूल कर भी अपने Wi-Fi राउटर के पास ब्लूटूथ डिवाइस न रखें और अगर रखा है तो तुरंत हटा दें.

माइक्रोवेव से दूर रखें वाई-फाई

कई लोग Wi-Fi राउटर को किचन में रख देते हैं. क्योंकि, किचन में माइक्रोवेव ओवन जैसे अपलायंसेस होते है, जो वाई-फाई के सिग्नल कमजोर कर देते हैं. ऐसे में अगर आपने भी अपने Wi-Fi राउटर को किचन में रखा है, तो उसे दूसरी जगह शिफ्ट कर दें. इससे Wi-Fi सिग्नल की रेंज में सुधार होगा.

राउटर प्लेसमेंट सबसे जरूरी है

घर में Wi-Fi राउटर कहां सेट किया गया है, ये भी सिग्नल को काफी प्रभावित करता है. अगर घर में Wi-Fi राउटर किसी कोने में हैं, तो फिर इंटरनेट स्पीड स्लो हो सकती है. इसलिए घर में Wi-Fi राउटर हमेशा बीच यानी सेंटर में लगाएं. जिससे सिग्नल की रेंज घर के हर कोने में पहुंच सके.

यह भी पढ़ें: कहीं पड़ोसी भी चुपके से तो नहीं यूज कर रहे आपका WiFi? बदल दें ये सेटिंग्स, वरना कछुए की तरह रहेगी स्पीड

यह भी पढ़ें: WiFi को रातभर चालू रखना चाहिए या बंद? जानिए आपके सोए रहते कितनी बिजली चूसता है ये छोटू डिवाइस

यह भी पढ़ें: क्यों नहीं करना चाहिए फोन को 100% चार्ज? जान लीजिए वजह वरना मोबाइल को कहना पड़ेगा अलविदा!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >