Swiggy In Train: अब ट्रेन में भी स्विगी पहुंचाएगी खाना, IRCTC के साथ मिलाया हाथ

IRCTC Food Delivery Swiggy in Train : स्विगी ने आईआरसीटीसी के साथ साझेदारी की है. इस साझेदारी के तहत ट्रेन में यात्रियों को उनकी सीट पर ही खाना पहुंचाया जाएगा.

Swiggy In Train : भारत में रेलवे ट्रांसपोर्ट का सबसे बड़ा साधन है. हर दिन लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं. और इस यात्रा के दौरान यात्रियों के मन में खाने का बड़ा सवाल होता है. लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को ट्रेनों में प्राय: अच्छा खाना नहीं मिल पाता है. लेकिन अब रेल यात्रियों की यह समस्या खत्म हो सकती है.

दरअसल, ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म स्विगी ने आईआरसीटीसी के साथ साझेदारी की है. इसके परिणामस्वरूप, रेल यात्री अब ट्रेन में यात्रा करते समय भी स्विगी ऐप के माध्यम से चलती ट्रेन में अपना पसंदीदा भोजन सीधे अपनी सीट पर पा सकते हैं. तो चलिए आपको इस नये फीचर के बारे में बताते हैं.

Swiggy In Train: ट्रेन में फूड डिलीवरी

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी और स्विगी ने यात्रियों को उनकी सीट पर उनका पसंदीदा भोजन पहुंचाने के लिए हाथ मिलाया है. यह सुविधा फिलहाल केवल 4 स्टेशनों पर शुरू की गई है. इनमें बेंगलुरु, भुवनेश्वर, विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम शामिल हैं. आने वाले दिनों में यह सुविधा भारत देश के अन्य स्टेशनों पर भी शुरू की जा सकती है. WATCH: पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, Zomato ब्वॉय ने न‍िकाला जुगाड़, घोड़े पर बैठकर की फूड ड‍िलीवरी

Ecatering irctc / twitter x

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी ने ट्रेनों में यात्रियों को खाना परोसने के लिए पहली बार किसी फूड ड���लीवरी ऐप से हाथ नहीं मिलाया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईआरसीटीसी ने पिछले साल अक्टूबर में जोमैटो के साथ भी साझेदारी की थी, जिसके माध्यम से देश के कई स्टेशनों पर भोजन वितरण सेवाएं प्रदान की जाती हैं. Zomato डिलीवरी ब्वॉय की पत्नी साइकिल लेकर उसके संग कुछ यूं चलती आई नजर कि लोग कर रहे तारीफ, देखें viral video

Swiggy In Train: स्विगी पर ट्रेन में खाना कैसे करें ऑर्डर?

आईआरसीटीसी के माध्यम से जो यात्री ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, वे आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग पोर्टल के माध्यम से अपना पीएनआर नंबर दर्ज करके ट्रेन से यात्रा करते समय आसानी से खाना ऑर्डर कर सकते हैं. इस दौरान यात्री ऐप के ही जरिये अपने डेस्टिनेशन के रूट में पड़नेवाले अपने फेवरेट रेस्त्रां से फेवरेट खाना ऑर्डर कर सकते हैं. इस ऑर्डर के लिए यात्री ऑनलाइन या कैश ऑन डिलीवरी भी पेमेंट कर सकते हैं.

1. Swiggy In Train क्या है?

Swiggy In Train एक नई सेवा है जिसमें यात्रियों को ट्रेन में यात्रा करते समय अपनी सीट पर पसंदीदा भोजन मंगाने की सुविधा मिलती है. यह सेवा Swiggy और IRCTC की साझेदारी के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है.

2. यह सेवा किन स्टेशनों पर उपलब्ध है?

यह सेवा फिलहाल भारत के चार स्टेशनों – बेंगलुरु, भुवनेश्वर, विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम में शुरू की गई है, और आने वाले समय में इसे अन्य स्टेशनों पर भी लागू किया जाएगा.

3. ट्रेन में Swiggy से खाना कैसे ऑर्डर कर सकते हैं?

यात्री अपने पीएनआर नंबर को IRCTC ई-कैटरिंग पोर्टल में दर्ज कर Swiggy ऐप के माध्यम से अपने गंतव्य के रास्ते में पड़ने वाले रेस्तरां से खाना ऑर्डर कर सकते हैं.

4. भुगतान कैसे किया जा सकता है?

यात्री भोजन के लिए ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं या कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प चुन सकते हैं.

5. क्या Swiggy के अलावा कोई और फूड डिलीवरी ऐप भी इस सेवा में शामिल है?

हाँ, इससे पहले IRCTC ने Zomato के साथ भी साझेदारी की थी, जिसके माध्यम से कुछ स्टेशनों पर यात्रियों को भोजन वितरण सेवाएं प्रदान की जाती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >