जल्द शुरू हो रही है Amazon-Flipkart की बड़ी सेल, फेस्टिव शॉपिंग करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

Shopping Tips: त्योहारों का सीजन शुरू होते ही लोग जमकर ऑनलाइन शॉपिंग करने लगते हैं. ऐसे वक्त पर अगर थोड़ी-सी भी लापरवाही हो जाए तो जेब पर बड़ा असर दाल सकती है. आइए जानते हैं वो 5 गलतियां, जिनसे बचकर आप अपनी फेस्टिव शॉपिंग को सेफ और बजट के हिसाब से आसान बना सकते हैं.

Shopping Tips: कुछ ही दिनों में अमेजन, फ्लिपकार्ट और बाकी ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर फेस्टिव सीजन सेल शुरू होने वाली है. कई लोग इस सेल का लंबे से इंतजार  करते हैं ताकि सस्ते दाम में नए-नए फोन, लैपटॉप और गैजेट्स खरीद सके. लेकिन इसी चक्कर में वो इतने बिजी हो जाते हैं कि छोटी-छोटी जरूरी बातें ध्यान ही नहीं देते. नतीजा ये होता है कि बाद में वही लापरवाहियां जेब पर भारी पड़ जाती हैं. तो चलिए आपको बताते हैं 5 ऐसी गलतियां, जिन्हें फेस्टिव सीजन शॉपिंग करते वक्त बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए.

बजट तय कर के ही शॉपिंग करें 

शॉपिंग करने से पहले सबसे पहला और जरूरी काम है बजट तैयार कर लेना. अगर बिना सोचे-समझे खरीदारी शुरू कर देंगे तो खर्चा हाथ से निकल जाएगा और आखिर में जेब आपकी ही खाली हो जाएगी. इसलिए अच्छा रहेगा कि पहले से ही तय कर लें कितना पैसा किस चीज पर खर्च करना है जैसे गिफ्ट, सजावट या बाकी का सामान ताकि फालतू खर्च से बचा जा सके.

डिस्काउंट और सेल के चक्कर में न फंसे

त्योहारों के समय पर बाजार और ऑनलाइन साइट्स पर ढेरों ऑफर बरसते रहते हैं. कभी फ्लैश सेल, कभी लिमिटेड टाइम ऑफर दिखाकर आपको फटाफट शॉपिंग करने के लिए उकसाया जाता है. लेकिन आपको बता दें कि हर ऑफर सच में फायदेमंद नहीं होता. इसलिए सोच-समझकर तय करें कि डील आपके काम की है या सिर्फ कंपनी की मार्केटिंग चाल.

प्राइस कम्पेयर जरूर करें 

ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त लोग जल्दी-जल्दी डिस्काउंट के चक्कर में अक्सर कीमत कम्पेयर नहीं करते हैं. कई बार तो ऐसा होता है कि ऑर्डर करने के बाद पता चलता है वही प्रोडक्ट किसी और ऐप पर और भी सस्ता मिल रहा है. बाद में पछताना न पड़े, इसके लिए अच्छा होगा कि खरीदने से पहले दो-तीन शॉपिंग ऐप्स पर प्राइस जरूर कंपेयर कर लें. इससे आप अच्छे-खासे पैसे बचा सकते हैं.

लिमिट में इस्तेमाल करें क्रेडिट कार्ड 

त्योहारों में अक्सर लोग क्रेडिट कार्ड से धड़ाधड़ खरीदारी कर डालते हैं. उस वक्त तो मजा खूब आता है, लेकिन बाद में यही खर्चा सिर पर कर्ज बनकर चढ़ जाता है. अगर बिल समय पर क्लियर नहीं किया तो तगड़ा ब्याज देना पड़ सकता है. इसलिए कोशिश करें कि जरूरी खरीदारी कैश या डेबिट कार्ड से करें, ताकि बाद में कर्ज का टेंशन न झेलना पड़े.

प्रोडक्ट रिव्यू और सेलर की रेटिंग चेक करें

अगर आप सेल में कोई महंगा सामान लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बिना कस्टमर रिव्यू पढ़े ऑर्डर करना बिल्कुल भी सही नहीं है. खासकर जब बात फोन, लैपटॉप या इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की हो, तो दूसरों का अनुभव जरूर देख लेना. क्योंकि कई बार फेस्टिव सीजन में ऑर्डर किया गया सामान खराब निकल आता है और फिर उसे बदलवाने में काफी टाइम लग जाता है. ऐसे में पूरा मूड खराब हो सकता है. इसके अलावा, सेलर की रेटिंग भी एक बार जरूर चेक करें. डिलीवरी या प्रोडक्ट सही न होने पर लोग सेलर को कम रेटिंग दे देते हैं. इसलिए हमेशा कोशिश करें कि अच्छी रेटिंग वाले सेलर से ही सामान खरीदें.

यह भी पढ़ें: Amazon Great Indian Festival 2025: Early Deals में धमाकेदार ऑफर्स, स्मार्टफोन से लेकर फ्रिज तक भारी छूट

यह भी पढ़ें: Flipkart Big Billion Days Sale 2025: iPhone 16, Pixel 9 और Galaxy S24 पर बंपर छूट, जानिए सबसे बड़े स्मार्टफोन डील्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >