अगर आप अपना स्मार्टफोन अपग्रेड करने का प्लान बना रहे हैं या फिर Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के सस्ता होने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है. Samsung का ये प्रीमियम फ्लैगशिप फोन इस समय Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. सबसे खास बात ये है कि इस डील में आप इस स्मार्टफोन को ₹20,000 तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं. आइए आपको इस डील के बारे में डिटेल में बताते हैं.
Samsung Galaxy S25 पर बंपर छूट
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G इस समय Flipkart पर जबरदस्त डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. इसका 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट, जिसकी असली कीमत 1,29,999 रुपये है, अब घटकर सिर्फ 1,09,845 रुपये में मिल रहा है. यानी करीब 16% की सीधी बचत हो रही है. इतना ही नहीं, अगर आप Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको एक्स्ट्रा 4,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल सकता है. और डील को और भी शानदार बनाता है इसका एक्सचेंज ऑफर. इसमें आप अपने पुराने फोन के बदले अधिकतम 57,300 रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं.
Samsung Galaxy S25 के फीचर्स
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें बड़ा सा 6.9-इंच Dynamic LTPO AMOLED 2X स्क्रीन दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग और विजुअल्स काफी स्मूद दिखेंगे. साथ ही, 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के कारण तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है. इस फोन में दमदार Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो Adreno 830 GPU के साथ आता है.
इसमें पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200MP का मेन कैमरा मिलता है. इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है, इतना ही नहीं, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दूर की चीजें को भी क्लियर लाता है, और 10MP का एक और टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो आपकी हर फोटो को शानदार बना देता है.
बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आराम से चल जाती है. और अगर बैटरी खत्म भी हो जाए, तो 45W फास्ट चार्जिंग की मदद से ये जल्दी चार्ज भी हो जाती है.
यह भी पढ़ें: 7,000mAh बैटरी, 4200 निट्स की पीक ब्राइटनेस, इस दिन लॉन्च हो रहा रियलमी का धांसू फोन
