Jio का बिहार-झारखंड को फेस्टिव गिफ्ट, 4G नेटवर्क में जुड़ा 5 मेगाहर्ट्ज एक्स्ट्रा स्पेक्ट्रम

Jio 4G 5G : बर्नस्टीन और ओपनसिग्नल की हालिया रिपोर्टों के अनुसार, रांची और पटना जैसे शहरों में मुंबई और दिल्ली जैसे महानगरों के बराबर 5G नेटवर्क की उपलब्धता है.

Jio 4G 5G : भारत की सबसे बड़ी डिजिटल सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस जियो ने बिहार और झारखंड में 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में अतिरिक्त 5 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की तैनाती पूरी कर ली है. इस तकनीकी विस्तार से बिहार के सभी 38 जिलों और झारखंड के 24 जिलों में नेटवर्क क्षमता और ज्यादा बढ़ गई है.

बिहार और झारखंड देशभर में सर्वाधिक डेटा खपत वाले राज्यों में शामिल

दूरसंचार विभाग की हालिया स्पेक्ट्रम नीलामी में जियो ने बिहार सर्कल के लिए अतिरिक्त 5 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम हासिल किया था. इसके साथ ही, दोनों प्रदेशों में जियो की 4G संचार सेवा और भी ज्यादा मजबूत हो गई है. बिहार और झारखंड देशभर में सर्वाधिक डेटा खपत वाले राज्यों में शामिल है. पटना और रांची जैसे शहर डेटा उपयोग में बड़े महानगरीय क्षेत्रों से आगे हैं. ऐसे में दिवाली और महापर्व छठ पूजा के मौके पर जियो ने 4G क्षमता का विस्तार किया है.

निर्बाध कनेक्टिविटी मिलती रहेगी

बिहार झारखंड को मिला यह त्योहारी तोहफा प्रदेशवासियों के साथ साथ लाखों प्रवासियों को और भी बेहतर डिजिटल अनुभव देगा. अपनी 4G नेटवर्क क्षमता को बढ़ाकर जियो ने सुनिश्चित किया है कि ग्राहकों को निर्बाध कनेक्टिविटी मिलती रहेगी. अतिरिक्त स्पेक्ट्रम 4G ग्राहकों के अनुभव में और सुधार करेगा. यह तकनीकी विस्तार टॉप डिजिटल कनेक्टिविटी प्रदान करने की जियो की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाता है.

2G मुक्त भारत अभियान का हिस्सा

बर्नस्टीन और ओपनसिग्नल की हालिया रिपोर्टों के अनुसार, रांची और पटना जैसे शहरों में मुंबई और दिल्ली जैसे महानगरों के बराबर 5G नेटवर्क की उपलब्धता है. इसी के साथ रिलायंस जियो 4G नेटवर्क की बेहतरी के लिए भी लगातार काम कर रहा है. स्पैक्ट्रम और दूसरी आधारभूत संरचना में जियो का निवेश रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के 2G मुक्त भारत अभियान का हिस्सा है.

Jio का दिवाली धमाका, 101 रुपये में Unlimited 5G Data

Jio के 3 बेहद सस्ते प्लान, मात्र 51 रुपये खर्च करके ले पाएंगे अनलिमिटेड 5G का मजा

5G कवरेज और डाउनलोड स्पीड में Jio ने मारी बाजी, जानें Airtel, Vi और BSNL का हाल

Mukesh Ambani का दिवाली गिफ्ट, Jio लाया सस्ते मोबाइल फोन, इनकी कीमत रीचार्ज से भी सस्ती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >