Ratan Tata ने खेला iPhone 16 पर बड़ा दांव, डिस्काउंट के साथ 10 मिनट में डिलीवर कर रही उनकी कंपनी

Ratan Tata की कंपनी नये आईफोन 16 सीरीज के स्मार्टफोन्स को 10 मिनट में घर पहुंचा रही है. नये आईफोन्स पर 5 हजार रुपये का डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है.

Ratan Tata iPhone 16 Delivery In 10 Minutes: देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) की अगुवाई में टाटा ग्रुप (Tata Group) का क्विक ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म बिगबास्केट (BigBasket) इलेक्ट्रॉनिक कैटेगरी में प्रवेश कर चुका है. इसके लिए कंपनी ने क्रोमा (Croma) के साथ साझेदारी की है. इस नयी सेवा के तहत ग्रॉसरी डिलीवरी का क्विक कॉमर्स प्लैटफॉर्म बिगबास्केट अब मोबाइल फोन, लैपटॉप, प्लेस्टेशन कंसोल, माइक्रोवेव और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को केवल 10 मिनट में डिलीवर कर रहा है. सबसे खास बात यह है कि बिगबास्केट नये iPhone 16 मॉडल को भी 10 मिनट कं अंदर उपलब्ध करा रहा है, वह भी डिस्काउंट के साथ. ऐसे समय में, जब लेटेस्ट आईफोन के लिए स्टोर्स पर लंबी कतारें लगने की खबरें आ रही हैं.

iPhone 16 की फास्ट डिलीवरी फिलहाल इन शहरों में

फिलहाल सिर्फ दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु में रहनेवाले लोग अब बिगबास्केट से iPhone 16 ऑर्डर कर सकते हैं, जिसकी फास्ट डिलीवरी की जाएगी. बिगबास्केट के सीईओ हरि मेनन ने इस बारे में कहा है, iPhone 16 को हम अपने प्लैटफॉर्म पर लाकर खुश हैं. यह इलेक्ट्रॉनिक्स में हमारे प्रवेश की शुरुआत है. और हम जल्द ही कई टॉप-लेवल इलेक्ट्रॉनिक्स लॉन्च करेंगे, जिन्हें तेजी से डिलीवर किया जाएगा.

बिगबास्केट, बीबीडेली और बीबीनाउ को समझें

टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाला बिगबास्केट एक क्विक कॉमर्स प्लैटफॉर्म है. इसके पास दो मोबाइल ऐप हैं. एक है- मुख्य बिगबास्केट ऐप और दूसरा है- बीबीडेली, जो एक सब्सक्रिप्शन आधारित सर्विस है. मुख्य ऐप में विभिन्न डिलीवरी विकल्पों के लिए अलग-अलग सेक्शन हैं. जहां बिगबास्केट सुपरसेवर सर्विस के तहत कंपनी 2-3 घंटे में डिलीवरी करती है, वहीं बीबीनाउ सेक्शन 10-20 मिनट में डिलीवरी कंसेप्ट पर काम करता है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट की मानें, तो बिगबास्केट आनेवाले महीनों में सभी सेवाओं को एक ही ऐप में पेश करने की तैयारी कर रहा है.

ग्रॉसरी की तरह घर मंगाएं आईफोन 16

BigBasket के अलावा Zepto और Blinkit जैसी क्विक कॉमर्स कंपनियां भी चुनिंदा शहरों में 10 मिनट में आईफोन 16 की डोर-स्टेप डिलीवरी का दावा कर रही हैं. इसका मतलब यह हुआ कि अब आप खाने-पीने और ग्रॉसरी की चीजों की तरह आईफोन 16 और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स भी मंगा सकते हैं. बताते चलें कि अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी ऐपल ने इस महीने की शुरुआत में आईफोन 16 सीरीज लॉन्च की. इसमें चार मॉडल आये हैं- iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max. भारत में iPhone 16 की कीमत 79,900 रुपये से शुरू होती है और iPhone 16 Plus की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है. iPhone 16 सीरीज के टॉप मॉडल्स- iPhone 16 Pro की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये और iPhone 16 Pro Max की कीमत 1,44,900 रुपये से शुरू होती है.

20 हजार सस्ता मिलेगा iPhone 15 Pro, यहां है डील

iPhone 16 Discount: 50 हजार से सस्ता यहां मिल रहा लेटेस्ट आईफोन, खरीदने को टूट पड़े लोग

iPhone 16 Pro Max को यह आदमी Free में क्यों बांट रहा है? कार पर चिपका दिये लाखों के फोन, उखाड़कर चल दिये लोग, देखें VIDEO

iPhone 16 Sale: 8 मिनट में घर आयेगा आईफोन 16, इन प्लैटफॉर्म्स पर मिल रही सुविधा

Sabse Bada iPhone: भारतीय मूल के यूट्यूबर ने बना डाला 7 फीट का आईफोन, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

iPhone 16 Series Price: पहली बार दुनियाभर में बिकेंगे भारत में बने नये आईफोन, जानिए खर्चा कितना होगा

iPhone 16 Plus Pro Max Price & Specs: नये आईफोन्स की कीमत और खूबियां क्या हैं?

iPhone 16 Sale: आईफोन 16 सीरीज की बिक्री हो गई शुरू, ऐपल स्टोर के बाहर लगी ग्राहकों की कतार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >