OnePlus का यह तगड़ा स्मार्टफोन हो गया 13 हजार रुपये सस्ता, ये डील करें सील

OnePlus 11R 5G स्मार्टफोन पर अमेजन सेल में शानदार डिस्काउंट ऑफर है. इस फोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है.

OnePlus 11R 5G Amazon Offer: स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस (OnePlus) के हैंडसेट बाजार में काफी पसंद किये जाते हैं. इनमें वनप्लस की फ्लैगशिप नंबर सीरीज खास जगह रखती है. वनप्लस की इसी सीरीज में OnePlus 11R 5G स्मार्टफोन की अलग डिमांड है क्योंकि यह फोन बेहतरीन कैमरा सेटअप से लैस है.

अमेजन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में ऑफर

वनप्लस का यह फ्लैगशिप फोन आप 30 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं. ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल चल रही है, जहां इस फोन को बड़े सस्ते में खरीदा जा सकता है. दमदार फीचर्स से लैस इस स्मार्टफोन की डील कमाल की हो सकती है.

11,500 रुपये की सीधी छूट

Amazon ई-कॉमर्स साइट पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में वनप्लस 11आर फोन को काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है. इस फोन को कंपनी ने 39,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अब इस सेल में 11,500 रुपये की सीधी छूट के साथ यह फोन 28,499 रुपये में लिस्टेड है.

13 हजार रुपये सस्ते में खरीदने का मौका

OnePlus 11R 5G पर बैंक ऑफर्स की बात करें, तो HDFC बैंक और BOB बैंक के कार्ड से फोन को खरीदने पर 1500 रुपये की छूट मिल जाएगी. इस हिसाब से कुल मिलाकर देखें, तो फोन को 13 हजार रुपये सस्ते में खरीदने के आपके पास खास मौका है.

20 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर

वनप्लस के इस फोन पर 20 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है. हालांकि, आपके पुराने हैंडसेट का ब्रांड कौन-सा है और उसकी कंडीशन कैसी है, ऑफर पर ये चीजें निर्भर करती हैं. अगर आपके पास पुराना फोन है और आप फोन को एक्सचेंज करना चाहते हैं तो आपको 20 हजार रुपये तक का ऑफ मिल सकता है और पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिलने पर यह फोन मात्र 6,999 रुपये में आपका हो सकता है.

खूबियों की बात

OnePlus 11R की खूबियों के बारे में बात करें, तो इसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. OnePlus 11R में Adreno 730 GPU और 16GB तक LPDDR5X रैम के साथ 4nm प्रॉसेस बेस्ड ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रॉसेसर मौजूद है.

पावर के लिए OnePlus 11R में 5000mAh की बैटरी दी गई है और इसमें 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. इसमें Dolby Atmos सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स भी दिये गए हैं. इसे ब्लैक और सिल्वर वाले दो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.

5999 में मिल रहा 32MP सेल्फी कैमरा और कर्व्ड डिस्प्ले वाला Motorola स्मार्टफोन

Moto G85 5G Review: 32MP सेल्फी कैमरा और 12GB रैम के साथ आया Motorola का सस्ता फोन

Honor 200 Lite 5G Review: 20 हजार से कम दाम में आया नया स्मार्टफोन, भर-भर कर मिलेंगे फीचर्स

Samsung Galaxy M55s 5G Review: 20 हजार का फोन, गजब कैमरा, दमदार बैटरी, तगड़ी सिक्योरिटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >