लॉन्च प्राइस से सीधे आधे दाम पर मिल रहा Nothing Phone 3, खरीदें या फिर छोड़ दें?

Nothing Phone 3 इस समय एक आकर्षक ऑफर के साथ उपलब्ध है. दमदार हार्डवेयर, अलग डिजाइन और लंबी बैटरी लाइफ के साथ यह उन खरीदारों के लिए बढ़िया ऑप्शन है जो फ्लैगशिप फोन लेना चाहते हैं.

स्मार्टफोन बाजार में पिछले कुछ महीनों के दौरान काफी उथल-पुथल देखने को मिली है. मेमोरी की कमी की वजह से नए स्मार्टफोन्स की कीमतों पर असर पड़ा है. वहीं कई पुराने मॉडल भी महंगे हो गए हैं. लेकिन इसी बीच एक ऐसी डील सामने आई है जो आपके काम सकती है. जिस स्मार्टफोन को लॉन्च के समय कई लोगों ने जरूरत से ज्यादा महंगा बताया था, वही अब लगभग आधी कीमत पर मिलने का मौका दे रहा है. हम बात कर रहे हैं Nothing Phone 3 की. Flipkart पर चल रही एक नई डील में यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन सिर्फ 42,000 रुपये में खरीदा जा सकता है. हालांकि, इस ऑफर के साथ एक छोटा सा ट्विस्ट भी जुड़ा हुआ है. आखिर यह डील कैसे मिलेगी और इसके लिए आपको क्या करना होगा? आइए आपको बताते हैं.

Nothing Phone 3 पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट

Flipkart पर इसका टॉप 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट फिलहाल 59,999 रुपये में लिस्ट है, जो लॉन्च कीमत के मुकाबले करीब 37 परसेंट सस्ता हो चुका है. मजेदार बात यह है कि Bank of Baroda के क्रेडिट कार्ड यूजर्स को सीधे 18,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. यानी यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन सिर्फ 41,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं जिनके पास BoB कार्ड नहीं है, उनके लिए 36 महीने तक की EMI का ऑप्शन भी मौजूद है, जिसकी शुरुआत 1,477 रुपये प्रति माह से होती है.

Nothing phone 3 price details on flipkart

Nothing Phone 3 के फीचर्स

  • यह फोन अपने यूनिक ट्रांसपेरेंट डिजाइन और सिग्नेचर Glyph लाइटिंग इंटरफेस के साथ आता है. 
  • परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है
  • फोन में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ और शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है. 
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP के तीन कैमरे दिए गए हैं.
  • इस फोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. साथ ही 65W फास्ट चार्जिंग की मदद से फोन को जल्दी चार्ज भी किया जा सकता है.
  • सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Nothing OS पर चलता है, जो क्लीन Android एक्सपीरियंस, खास डिजाइन एलिमेंट्स और कस्टमाइजेबल विजेट्स के साथ आता है.

अभी इसे खरीदना सही रहेगा?

यह सच है कि अपनी मूल कीमत पर Nothing Phone 3 को चुनना थोड़ा मुश्किल फैसला लग सकता है, क्योंकि इसका मुकाबला Samsung और Apple जैसे बड़े ब्रांड्स के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से है. लेकिन अगर कार्ड ऑफर के बाद यह फोन आपको सिर्फ 41,999 रुपये में मिल रहा है, तो मामला पूरी तरह बदल जाता है. इस कीमत पर Nothing Phone 3 काफी दमदार डील बनकर सामने आता है और पैसे वसूल ऑप्शन नजर आता है. अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है या आप यह ऑफर किसी तरह हासिल कर सकते हैं, तो इस मौके को इग्नोर करना आसान नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: अब सेल में भी स्मार्टफोन्स पर नहीं मिलेंगी भारी छूट, आखिर Nothing के CEO कार्ल पाई ने ऐसा क्यों कहा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >