Nokia SuperFan: स्पेन के इस शख्स के पास है 3600 से ज्यादा मोबाइल फोन्स का कलेक्शन, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

Nokia SuperFan Guinness World Record: वेन्सेस पलाऊ फर्नांडीज के पास दुनिया में मोबाइल फोन का सबसे बड़ा संग्रह है और इसके लिए उनके नाम पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है. फर्नांडीज के पास 3,615 मोबाइल फोन का विशाल संग्रह है, जिसे उन्होंने बार्सिलोना में अपने घर पर रखा है.

Nokia SuperFan World Record: मोबाइल फोन की दुकान में आपने अलग-अलग ब्रांड के हैंडसेट्स करीने से रखे हुए देखे होंगे. अब हम आपको बताते हैं एक ऐसे शख्स के बारे में, जिसने अपने घर को हजारों मोबाइल फोन्स से भर कर रखा है. खास बात यह है कि इस कलेक्शन में नोकिया के फोन्स सबसे ज्यादा हैं.

मोबाइल फोन के सबसे बड़े कलेक्शन का रिकॉर्ड किसके नाम है?

स्पेन के शहर बार्सिलोना में रहनेवाले वेन्सेस पलाऊ फर्नांडीज ने अपने घर पर मोबाइल फोन्स का संग्रह बना डाला है. वेन्सेस के पास मोबाइल फोन का सबसे बड़ा कलेक्शन है, जिसमें 3,615 मोबाइल के यूनीक मॉडल हैं और इसके लिए वह अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज करा चुके हैं. वेन्सेस पलाऊ फर्नांडीज ने अपने मोबाइल फोन कलेक्शन के रिकॉर्ड से साल 2023 में रोमानिया की आंद्रेई विल्बी के बनाये पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. आंद्रेई के नाम 3,456 मोबाइल फोन के संग्रह का रिकॉर्ड था.

मोबाइल फोन का सबसे बड़ा कलेक्शन बनाने की शुरुआत कैसे हुई?

वेन्सेस ने मोबाइल फोन के मॉडल इकट्ठे करने की शुरुआत साल 1999 में की, जब उनके किसी करीबी ने उन्हें क्रिसमस पर ग्रे कलर का एक नोकिया 3210 मोबाइल गिफ्ट किया था. इसके बाद उनका संग्रह समृद्ध होता गया. साल 2018 तक फर्नांडीज ने 700 से ज्यादा मोबाइल फोन के मॉडल्स इकट्ठे कर लिये थे. इस कलेक्शन में नोकिया के फोन्स सबसे ज्यादा है. इसके अलावा, वेन्सेस ऐसे मोबाइल फोन भी इकट्ठे करने में लग गए, जो व्यावसायिक रूप से उपलब्ध नही हैं.

वेन्सेस पलाऊ फर्नांडीज के पास किन ब्रांड्स के फोन्स?

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो चुके फर्नांडीज के मोबाइल फोन संग्रह में अब नोकिया के अलावा सीमेंस, मोटोरोला, ब्लैकबेरी, एनईसी, सैमसंग, एचटीसी, ऐपल और कई अन्य ब्रांड के मोबाइल फोन भी शामिल हैं. खास बात यह है कि वेन्सेस के इस कलेक्शन में नोकिया 3320 स्टार वार्स जैसे कुछ लिमिटेड एडिशन वाले मोबाइल फोन भी हैं. वेन्सेस अपने मोबाइल फोन कलेक्शन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर बहुत खुश हैं और वह अपना यह संग्रह इसी तरह आगे बढ़ाते रहेंगे.

Nokia का यह फोन 25 साल बाद नये अवतार में लौटा, 2MP कैमरा और 32GB तक स्टोरेज के साथ मिलेगा Snake Game

Nokia 220 and 235 4G Review: यूट्यूब और यूपीआई वाले नोकिया का फीचर फोन्स, क्या स्मार्टफोन्स को दे पाएंगे टक्कर ?

Nokia 3210 Review: नोकिया का छोटा फोन, YouTube – UPI सपोर्ट के साथ आया, जानिए कैसा है

Nokia की कहानी खत्म! HMD ग्लोबल ने सोशल मीडिया और वेबसाइट से हटाया नाम, नये फोन पर मिलेगा यह लोगो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >