मोबाइल फोन पर कॉल के दौरान कहीं आप भी तो नहीं करते यह गलती?

Internet & Calling: मोबाइल कॉल के दौरान इंटरनेट ऑन रखना आपकी प्राइवेसी और कॉल क्वालिटी को प्रभावित कर सकता है. विशेषज्ञों की मानें तो यह आदत न सिर्फ नेटवर्क में बाधा डालती है, बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकती है. जानिए क्यों जरूरी है कॉल करते समय डेटा बंद करना और कैसे बरतें सावधानी.

Internet & Calling: आजकल स्मार्टफोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग के लिए नहीं, बल्कि इंटरनेट ब्राउजिंग, सोशल मीडिया और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए भी किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉल करते समय मोबाइल डेटा ऑन रखना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है?

क्या आ सकती है दिक्कत?

विशेषज्ञों के अनुसार, कॉल के दौरान इंटरनेट चालू रखने से न केवल नेटवर्क में बाधा आती है, बल्कि यह कॉल ड्रॉप, ऑडियो लैग और बैटरी ड्रेन जैसी समस्याओं को भी जन्म देता है. इसके अलावा, कुछ मामलों में यह आपकी गोपनीयता और डेटा सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता है.

क्या कहते हैं तकनीकी जानकार?

टेलीकॉम विशेषज्ञों का मानना है कि कॉलिंग के समय मोबाइल डेटा को बंद कर देना चाहिए, खासकर तब जब आप 4G या 5G नेटवर्क पर हैं. इससे कॉल की गुणवत्ता बेहतर होती है और बैटरी की खपत भी कम होती है. इसके अलावा, गोपनीयता और डेटा सुरक्षा भी बेहतर रहती है.

कैसे करें बचाव?

कॉल करते समय मोबाइल डेटा बंद करें.

VoLTE या Wi-Fi Calling जैसे विकल्पों का इस्तेमाल करें.

बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स को बंद करें.

इस छोटी सी सावधानी से आप बेहतर कॉलिंग अनुभव पा सकते हैं, प्राइवेसी एंश्योर कर सकते हैं और अपने डिवाइस की परफॉर्मेंस को भी सुधार सकते हैं.

बारिश में भीग गया फोन? तो घबराएं नहीं बस तुरंत कर लें ये काम, बच जाएगा आपका कीमती मोबाइल

मोहल्ले की आंटियों की तरह Alexa भी चुपके से सुन रही है आपकी बातें, सीक्रेट्स लीक होने से पहले कर लें ये काम

साइबर दोस्त की सलाह: कॉल करते समय इंटरनेट बंद रखें

भारत सरकार ने नागरिकों की साइबर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए CyberDost पहल के जरिये एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है. यह पहल गृह मंत्रालय के तहत चल रही है, जिसका उद्देश्य लोगों को साइबर खतरों के प्रति सतर्क और जागरूक बनाना है. माइक्रोब्लॉगिंग साइट X (पूर्व में ट्विटर) पर CyberDost के आधिकारिक अकाउंट से एक पोस्ट में बताया गया है कि कॉलिंग के दौरान फोन का इंटरनेट ऑन रखना आपकी निजता (प्राइवेसी) के लिए गंभीर खतरा बन सकता है. यदि इंटरनेट चालू रहता है, तो कुछ ऐप्स आपके फोन के माइक्रोफोन को ऐक्सेस कर आपकी बातचीत सुन सकते हैं, जिससे आपकी गोपनीयता भंग हो सकती है.

गूगल क्रोम में माइक्रोफोन ऐक्सेस कैसे करें बंद?

अगर आप यह जांचना चाहते हैं कि आपका माइक्रोफोनऐक्सेस ऑन है या ऑफ, तो इन आसान स्टेप्स का पालन करें:

अपने फोन में Google Chrome खोलें

ऊपर दाईं ओर दिये गए तीन डॉट्स पर टैप करें

सेटिंग्स में जाएं और ‘Site Settings’ चुनें

यहां आपको ‘Microphone’ का विकल्प मिलेगा

इसे ब्लॉक करके माइक्रोफोन ऐक्सेस को बंद किया जा सकता है.

साइबर क्राइम की शिकायत कहां करें?

यदि आपके साथ या आपके किसी परिचित के साथ कोई साइबर अपराध होता है, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज करें.

Railway Ticket Upgrade: स्लीपर के दाम में मिलेगा AC का मजा, फ्री में होगा टिकट अपग्रेड, जानें कैसे

अब 15 दिनों में बनकर घर पहुंचेगा Voter ID Card, जानिए ऑनलाइन Apply और ट्रैक करने का सबसे आसान तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >