Meta ने Apple Watch में लॉन्च किया WhatsApp, यूजर्स को मिला बड़ा अपग्रेड

Meta Apple Watch WhatsApp: मेटा ने ऐपल वॉच के लिए ऑफिशियल व्हॉट्सऐप ऐप लॉन्च कर दिया है. अब यूजर बिना आईफोन निकाले कॉल नोटिफिकेशन, मैसेज पढ़ना और वॉइस मैसेज भेज सकेंगे.

Meta ने आखिरकार Apple Watch में व्हॉट्सऐप का ऑफिशियल ऐप लॉन्च (Meta Apple Watch WhatsApp) कर दिया है. यह व्हॉट्सऐप के लिए एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार iPhone यूजर्स को अपने Apple Watch से सीधे व्हॉट्सऐप नोटिफिकेशंस, फुल मैसेज रीडिंग, कॉल अलर्ट्स और वॉइस मैसेज रिकॉर्ड-सेंड करने का पूरा सेटअप दिया जा रहा है, वो भी बिना iPhone निकाले.

Meta ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि यह नया Apple Watch एक्सपीरियंस यूजर्स को चैट्स के ऊपर ऑन द गो कंट्रोल देगा. इसका मतलब अब कलाई पर बंधे गैजेट के साथ कम्यूनिकेशन और भी प्रैक्टिकल हो जाएगा.

Apple Watch पर WhatsApp में क्या-क्या कर पाएंगे?

  • फुल मैसेज पढ़ सकेंगे
  • कॉल नोटिफिकेशन मिलेंगे
  • वॉइस मैसेज रिकॉर्ड और भेज सकेंगे
  • मैसेज पर रिएक्शंस भी दे सकेंगे
  • स्क्रीन पर ज्यादा चैट हिस्ट्री दिखाई देगी
  • स्टिकर्स और इमेजेज और साफ तरीके से दिखेंगे

Meta ने यह भी दोबारा जोर दिया कि पर्सनल मैसेजे और कॉल्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे.

कौन-सा Apple Watch सपोर्ट करेगा यह ऐप?

इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए Apple Watch Series 4 या उससे ऊपर का मॉडल चाहिए होगा और watchOS 10 या उससे नये वर्जन पर यह चलता है.

पहले वर्कअराउंड्स ही एकमात्र ऑप्शंस थे

कई सालों से iPhone यूजर्स अनऑफिशियल मेथड्स और थर्ड-पार्टी सॉल्यूशंस के जरिये Apple Watch पर व्हॉट्सऐप चला रहे थे. लेकिन अब पहली बार Meta ने इसे ऑफिशियल सपोर्ट दे दिया है.

iPad ऐप के बाद अब Watch ऐप

Meta ने कुछ महीने पहले ही iPad के लिए व्हॉट्सऐपऐप लॉन्च किया था, जिसमें 32 लोगों तक ऑडियो + ऑडियो कॉलिंग, स्क्रीन शेयर और ड्यूल कैमरा सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. वहीं स्नैपचैट ने भी हाल ही में Apple Watch ऐप लॉन्च किया है, हालांकि उसमें इमेज और वीडियोज करने के फीचर्स नहीं हैं.

ग्लोबल इम्पैक्ट

व्हॉट्सऐप दुनिया का सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है. 3 अरब यूजर्स मई 2025 तक. वहीं Apple Watch दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्मार्टवॉच है. इस इंटीग्रेशन के बाद Apple Watch इकोसिस्टम में व्हॉट्सऐप एक कोर डेली युटिलिटी ऐप ऑफिशियली बन गया है.

WhatsApp को मिली डेटा शेयरिंग में राहत, NCLAT ने 213 करोड़ का जुर्माना रखा बरकररार

WhatsApp लेकर आया चैट बैकअप को सेफ रखने वाला फीचर, जानें कैसे करेगा काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >