VIRAL: प्लेन के दरवाजे पर चचा ने रगड़कर मुंह में डाली खैनी, वायरल वीडियो पर लोग बोले- अब थूकोगे कहां

Man Chewing Tobacco Before Boarding Flight Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स हवाई जहाज के दरवाजे पर खैनी खाकर अंदर प्रवेश करता दिखाई दे रहा है. इस वीडियो पर लोग तरह-तरह से मजे ले रहे हैं. आप भी देखिए-

VIRAL Video: सोशल मीडिया में कब – क्या वायरल हो जाए, यह कहा नहीं जा सकता. हर दिन कई वीडियो पोस्ट किये जाते हैं और उनमें से जो वीडियो लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं, वो वायरल हो जाते हैं. अभी एक ऐसा ही वीडियाे तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स हवाई जहाज के दरवाजे पर खैनी खाकर अंदर प्रवेश करता दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को जो देख रहा है, वह उसके मजे लिये बिना नहीं रह पा रहा है. आप भी इसे देखने के बाद हंसे बिना नहीं रह पाएंगे.

प्लेन के दरवाजे पर बंदे ने मुंह में डाली खैनी

सोशल मीडिया पर जिस वायरल वीडियो की हम बात कर रहे हैं, वह रनवे के पास खड़े विमान का है. अधिकांश यात्री प्लेन पर सवार हो चुके हैं और कुछ धीरे-धीरे अंदर जा रहे हैं. इस दौरान एक अधेड़ उम्र का शख्स प्लेन के दरवाजे पर खड़े होकर खैनी रगड़ता नजर आता है. उसके पीछे से लोग प्लेन के अंदर जा रहे होते हैं. शख्स ने इस समय का सदुपयोग अपने लिए बहुत जरूरी काम के लिए किया. वीडियो में नजर आ रहा है कि वह शख्स खैनी रगड़ रहा है. जब वह पूरा इत्मीनान हो जाता है कि खैनी खाने लायक हो गई है, तब वह अपनी खुराक मुंह में डालकर विमान में प्रवेश करता है. अब आप समझ गए होंगे कि यह वीडियाे क्यों वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो यहां देखें

यह वीडियो माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर रीतेश पाल नाम के यूजर ने शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- चाचा ने खैनी खा तो लिया, अब थूकेंगे कहां मैं तो ये सोच रहा हूं. इस वीडियो पर लोग तरह तरह से मजे ले रहे हैं. कई लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. मीना नाम की एक यूजर ने कमेंट किया है- चचा को अनुभव है, अंदर पेट में ही ले जाएंगे. वहीं, यश नाम के एक यूजर का कमेंट है- ये तो एयरहोस्टेस की दिक्कत है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6,780 से अधिक लोगों ने देख लिया है.

What is Cute Fee: एयरलाइन कंपनी ने लगायी क्यूट फीस, तो सोशल मीडिया में होने लगी चकल्लस, मामला मजेदार है

What is Google AI Overview: गूगल के सर्च को लगा एआई का तड़का, आपका काम आसान बनाएगा नया फीचर

Google Play Store Policy: 1 सितंबर से प्ले स्टोर से गायब हो जाएंगे ये मोबाइल ऐप्स, आखिर क्यों सख्त हुआ गूगल?

Tinder डेटिंग ऐप पर IIT ग्रैजुएट ने डाली शैक्षणिक योग्यता, यूजर्स बोले- LinkedIn नहीं है यह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >