अरे गजब! Jio का 28 दिनों वाला प्लान है 100 रुपये से भी कम, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का मजा

Jio 91 Plan: जियो का 91 रुपये वाला प्रीपेड प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, डेली 50 SMS और 100MB डेटा मिलता है. इसके साथ ही आपको 200MB एक्स्ट्रा डेटा भी मिलता है. मतलब इस प्लान में टोटल 3GB डाटा मिलता है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है.

Jio 91 Plan: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो आज भी 100 रुपये से कम का 4G प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही है. हम जिस प्लान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है. ये कोई डेटा वाउचर प्लान नहीं है बल्कि पूरा का पूरा रेगुलर प्रीपेड सर्विस प्लान है. लेकिन ये प्लान हर किसी के लिए नहीं है. इस प्लान की कीमत है 91 रुपये और ये पूरे देश में उपलब्ध है, मगर जियो के ज्यादातर यूजर शायद ही कभी इस प्लान से रिचार्ज करेंगे. आइए आपको बताते है इस प्लान की पूरी डिटेल.

Jio का 91 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 50 SMS और हर दिन 100MB डेटा मिलता है. इसके साथ 200 MB एक्स्ट्रा डेटा भी दिया जाता है. यानी कुल मिलाकर 28 दिनों की वैलिडिटी में आपको 3 GB डेटा मिलता है. लेकिन ये प्लान सबके लिए नहीं है. ये सिर्फ जियोफोन यूजर्स के लिए है. यानी ये प्लान सिर्फ जियोफोन या जियोफोन प्राइम डिवाइस पर ही चलेगा.

Jio rs 91 plan details

जियोफोन के प्लान खासकर उन लोगों के लिए बनाए गए हैं जो महंगे स्मार्टफोन अफोर्ड नहीं कर पाते और जिनकी डेटा की जरूरत भी कम होती है. इसी वजह से कंपनी ऐसे सस्ते प्लान भी लाती है ताकि हर तरह के यूजर के लिए कुछ न कुछ मौजूद रहे. ध्यान रहे की जब रोज का डेटा खत्म हो जाएगा तो इंटरनेट की स्पीड घटकर सिर्फ 64 kbps रह जाएगी.

और भी हैं सस्ते प्लान्स… 

लिस्ट में एक और भी सस्ता प्लान है. ये प्लान सिर्फ 75 रुपये का है और इसमें 23 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इसमें आपको डेली 0.1GB डाटा और 200MB एक्स्ट्रा डाटा बोनस के तौर पर मिलता है. ये प्लान सस्ता तो है, लेकिन इसमें 28 दिन की वैलिडिटी नहीं मिलती. वहीं जियो का 152 रुपये वाला प्लान आता है, जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है और रोज 0.5GB डाटा दिया जाता है, जो कि 91 रुपये वाले प्लान से ज्यादा है. ये सारे प्लान पूरे भारत में कस्टमर्स के लिए मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें: Jio का यह 84 दिनों वाला प्लान है काफी खास, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा लबालब डेटा भी

यह भी पढ़ें: सस्ते प्लान्स बंद होने के बाद ये हैं Jio, Airtel और Vi के एंट्री-लेवल प्लान, कीमत से लेकर वैलिडिटी तक देखें फुल कम्पैरिजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >