Jio के इन 3 प्लान्स में मिल रहा फुल OTT का मजा, JioHotstar से लेकर ZEE5 तक सब ₹200 के अंदर

Jio OTT Plans: जियो अपने यूजर्स के लिए कुछ ऐसे प्लान पेश करती है जिनमें ओटीटी सेवाओं का लाभ मिलता है. आज हम आपको ऐसे 3 प्लान्स के बारे में बताने जा रहे है जिनकी कीमत ₹200 रुपये से भी कम हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि ये प्लान तभी काम करेंगे जब आपके पास एक सक्रिय सर्विस वैलिडिटी प्लान मौजूद होगा.

Jio OTT Plans: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने तीन प्रीपेड प्लान पेश किए हैं जिनमें यूजर्स को OTT (ओवर-द-टॉप) बेनिफिट्स मिलते हैं. इन प्लान्स की कीमत 100 रुपये, 195 रुपये और 175 रुपये हैं. इन प्लानों के तहत कुछ मोबाइल डेटा के साथ मुफ्त मनोरंजन का एक्सेस प्रदान किया जाता है.

खास बात यह है कि इन तीनों में से दो प्लान JioHotstar मोबाइल (पूर्व में Disney+ Hotstar) सब्सक्रिप्शन देते हैं, जबकि एक ही प्लान अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच की सुविधा उपलब्ध कराता है. आइए गहराई से जानते हैं इन प्लान्स में हमें OTT के अलावा और कौन-कौन से बेनिफिट्स देखने को मिलते हैं. बेनिफिट्स जानने से पहले हम आपको बता देना चाहते है कि ये प्लान तभी काम करेंगे जब आपके पास एक सक्रिय सर्विस वैलिडिटी प्लान मौजूद हो.

Jio का ₹100 वाला प्लान  

कंपनी की सबसे सस्ती फ्री ओटीटी प्लान 100 रुपये की है. इस प्लान की वैधता 90 दिन की है और इसमें यूजर्स को JioHotstar मोबाइल/टीवी सब्सक्रिप्शन के साथ 5GB अतिरिक्त डेटा भी मिलता है. ध्यान रहे कि यह केवल डेटा प्लान है. इसमें आपको कॉलिंग या SMS की सुविधा नहीं मिलती है.

यह भी पढ़ें: Jio के 84 दिनों वाले ये तीन प्लान्स दे रहे छप्पर फाड़ बेनिफिट्स, कीमत ₹1000 से भी कम

Jio का ₹175 वाला प्लान

जियो का यह प्लान काफी खास है. इस प्लान में यूजर्स को पूरे 10 ओटीटी प्लेटफार्म का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया जा रहा है. यह एक डेटा-ओनली प्लान है, जिसकी वैधता 28 दिनों की है और इसमें 10GB अतिरिक्त डेटा भी शामिल है. इस प्लान के साथ SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi, JioTV जैसी प्रमुख ओटीटी सेवाएं फ्री मिलती हैं.

Jio का ₹195 वाला प्लान

अगर ग्राहक 15GB अतिरिक्त डेटा का लाभ लेना चाहते हैं, तो वे इस डेटा-ओनली प्लान को चुन सकते हैं. इसमें कॉलिंग और SMS की सुविधा शामिल नहीं है. इस प्लान की वैधता 90 दिन की है. इसके साथ रिचार्ज करने पर यूजर्स को तीन महीने के लिए JioHotstar मोबाइल/टीवी सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: Jio के 72 दिनों वाले प्लान ने कर दी एयरटेल-वीआई की हवा टाइट, मिलेगा अनलिमिटेड कॉल और 164GB डेटा

यह भी पढ़ें: 900 रुपये से कम में 336 दिनों की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग और 24GB डेटा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >