JIO और NHAI के बीच हुई बड़ी डील, SMS और WhatsApp पर मिलेगा हाईवे सेफ्टी अलर्ट

Jio NHAI Safety Alert: रिलायंस जियो और NHAI ने मिलकर हाईवे पर मोबाइल सेफ्टी अलर्ट सिस्टम लॉन्च किया है. इसके तहत SMS और WhatsApp से मिलेगी सुरक्षा संबंधी चेतावनी

Jio NHAI Safety Alert: राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और रिलायंस जियो ने मिलकर ऐसा सिस्टम तैयार किया है, जो चलते-फिरते मोबाइल पर ही सेफ्टी अलर्ट देगा. यह कदम सड़क सुरक्षा को नयी दिशा देने वाला साबित हो सकता है.

मोबाइल पर सीधे अलर्ट

जियो के 4G और 5G नेटवर्क के जरिये ड्राइवरों को कोहरे वाले हिस्सों, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, आवारा पशु जोन और डायवर्जन की जानकारी पहले से ही मिल जाएगी. अलर्ट एसएमएस, व्हाट्सऐप और हाई-प्रायोरिटी कॉल के जरिये भेजे जाएंगे, ताकि यात्रियों तक तुरंत सूचना पहुंचे.

बिना अतिरिक्त हार्डवेयर

इस सिस्टम की खासियत यह है कि इसके लिए सड़क किनारे कोई नया उपकरण लगाने की जरूरत नहीं होगी. मौजूदा टेलीकॉम टावरों से ही यह पूरी तरह ऑटोमेटेड तरीके से काम करेगा. यानी जहां जियो नेटवर्क है, वहां सुरक्षा संदेश स्वतः सक्रिय हो जाएंगे.

अधिकारियों का बयान

NHAI चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने कहा कि यह पहल यात्रियों को समय पर सटीक जानकारी देने की दिशा में बड़ा कदम है. वहीं, जियो के प्रेसिडेंट ज्योतिंद्र ठक्कर ने भरोसा जताया कि उनके नेटवर्क की ताकत से यह अलर्ट सिस्टम लाखों लोगों तक पहुंच सकेगा और यात्रा और सुरक्षित बनेगी.

पायलट से देशभर तक विस्तार

शुरुआत में यह प्रोजेक्ट कुछ चुनिंदा हाईवे पर पायलट रूप में चलेगा. बाद में इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा. साथ ही इसे राजमार्गयात्रा ऐप और हेल्पलाइन 1033 से भी जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को एकीकृत सुरक्षा अनुभव मिलेगा.

————————-

Google Maps अब आपकी कार में रोड को लाइव स्कैन करके बताएगा कब बदलनी है लेन

Google Maps में हुआ Gemini AI का इंटीग्रेशन, नए वॉइस टूल और ट्रिप असिस्टेंस जैसे फीचर कर देंगे सफर आसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >