टेक्स्ट से ट्रैक तक, जानें Gemini Lyria 3 से AI म्यूजिक बनाने के आसान स्टेप्स और प्रॉम्प्ट

Google DeepMind ने Lyria 3 को Gemini में जोड़ा है, जिससे यूजर्स टेक्स्ट, फोटो या वीडियो से 30 सेकंड का म्यूजिक ट्रैक बना सकते हैं. AI कंपोजिशन, लिरिक्स और मिक्सिंग खुद करता है. यह फीचर 18+ यूजर्स के लिए कई भाषाओं में उपलब्ध है और पेड प्लान्स में ज्यादा लिमिट्स मिलती हैं. ऐसे में अगर आप भी खुद का म्यूजिक ट्रैक तैयार करना चाहते हैं, तो यहां जानिए इसे बनाने के लिए जरूरी प्रॉम्प्ट.

अब तक म्यूजिक बनाने का मतलब होता था इंस्ट्रूमेंट्स, सॉफ्टवेयर, प्लगइन्स और घंटों की मेहनत. लेकिन अब सिर्फ एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखकर 30 सेकंड का पूरा म्यूजिक ट्रैक तैयार किया जा सकता है. इसके लिए न स्टूडियो की जरूरत पड़ेगी और न मिक्सिंग कंसोल की.

Google DeepMind का नया AI म्यूजिक मॉडल Lyria 3 अब Gemini ऐप में इंटीग्रेट कर दिया गया है. अगर आप बैकग्राउंड स्कोर, सोशल मीडिया म्यूजिक या छोटे साउंड इफेक्ट्स बनाना चाहते हैं, तो यह फीचर आपके लिए बेहद दिलचस्प हो सकता है.

Lyria 3 क्या करता है?

Gemini Lyria 3 गूगल डीपमाइंड का AI म्यूजिक जेनरेशन मॉडल है, जो टेक्स्ट, इमेज या छोटे वीडियो को 30 सेकंड के पूरी तरह तैयार म्यूजिक ट्रैक में बदल सकता है.

यूजर को सिर्फ इतना बताना होगा, कि गाने का मूड कैसा होना चाहिए, कौन-सा जॉनर चाहिए, टेम्पो क्या हो, कौन-से इंस्ट्रूमेंट शामिल हों या किस तरह की वोकल्स चाहिए. इसके बाद AI खुद कंपोजिशन, इंस्ट्रूमेंट लेयरिंग, मिक्सिंग और यहां तक कि लिरिक्स भी तैयार कर देता है. यह टूल खास तौर पर सोशल मीडिया क्रिएटर्स, वीडियो एडिटर्स और डिजिटल स्टोरीटेलिंग करने वालों के लिए डिजाइन किया गया है.

पहले से ज्यादा कंट्रोल और बेहतर क्वालिटी

  • पिछले वर्जन के मुकाबले Lyria 3 में कई अपग्रेडस किए गए हैं:
  • प्रॉम्प्ट के आधार पर अपने-आप लिरिक्स जेनरेट करने की सुविधा,
  • स्टाइल, वोकल्स और टेम्पो पर ज्यादा कंट्रोल,
  • बेहतर ऑडियो क्वालिटी और रिच इंस्ट्रूमेंटेशन,
  • लंबे ट्रैक्स में बेहतर तालमेल.

फोटो और वीडियो से भी बनेगा म्यूजिक

Lyria 3 की एक खासियत यह भी है, कि अब आप किसी फोटो या छोटे वीडियो क्लिप से भी म्यूजिक तैयार कर सकते हैं. मान लीजिए, आपने सनसेट की तस्वीर डाली या ट्रैवल वीडियो अपलोड किया. अब AI उसी मूड के हिसाब से बैकग्राउंड म्यूजिक बना देगा. हर ट्रैक के साथ AI जेनरेटेड कवर आर्ट भी मिल सकता है, जिससे शेयर करना और आसान हो जाता है.

YouTube Dream Track में भी मिलेगा सपोर्ट

Google इस तकनीक को YouTube Dream Track में भी ला रहा है. इससे क्रिएटर्स Shorts और अन्य वीडियो फॉर्मेट्स के लिए अलग-अलग म्यूजिक स्टाइल्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकेंगे.

ट्रांसपेरेंसी के लिए SynthID वॉटरमार्क

AI से बने कंटेंट की आइडेंटिटी के लिए Google ने Lyria 3 के हर आउटपुट में SynthID वॉटरमार्क टेक्नोलॉजी जोड़ी है. यह ऑडियो फाइल में छुपा हुआ डिजिटल मार्क डालती है, जिससे पता चल सके कि यह कंटेंट AI द्वारा बनाया गया है.

कौन से यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं Lyria 3?

Google के मुताबिक, Lyria 3 फिलहाल 18 साल से ऊपर के यूजर्स के लिए Gemini ऐप में अवेलेबल है. यह अंग्रेजी, जर्मन, स्पेनिश, फ्रेंच, हिंदी, जापानी, कोरियन और पुर्तगाली भाषा में सपोर्ट करता है.

डेस्कटॉप पर भी यह फीचर अवेलेबल है, जबकि Android और iOS पर इसका रोलआउट आने वाले दिनों में पूरा होगा. Google AI Plus, Pro और Ultra सब्सक्राइबर्स को ज्यादा लिमिट्स मिलेंगी.

Gemini से अपना AI म्यूजिक ट्रैक कैसे बनाएं?

सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको कोई अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है. अगर आपके पास Gemini ऐप है, तो वहीं से म्यूजिक बनाया जा सकता है. यहां दिए गए प्रोसेस के जरिए आप भी म्यूजिक बना सकते हैं.

ऐप में जाएं: Gemini ऐप ओपन करें. ध्यान रखें कि आपके रीजन में म्यूजिक जेनरेशन फीचर अवेलेबल हो.

नया चैट सेलेक्ट करें: एक नया चैट ओपन करें और म्यूजिक क्रिएशन का ऑप्शन सेलेक्ट करें.

इनपुट की प्लानिंग करें: आप टेक्स्ट प्रॉम्प्ट, फोटो या छोटा वीडियो अपलोड करके म्यूजिक बना सकते हैं. शुरुआत के लिए टेक्स्ट प्रॉम्प्ट सबसे आसान तरीका है.

प्रॉम्प्ट में ये सारी चीजें दें: जितनी साफ जानकारी देंगे, उतना बेहतर ट्रैक मिलेगा.

  • Genre: जैसे pop, cinematic, lo-fi, metal
  • Tempo: slow, 70 BPM, fast-paced
  • Mood: romantic, dramatic, energetic
  • Instruments: guitar, synth, drums
  • Language और Voice: अगर वोकल्स चाहिए.

ट्रैक तैयार होने दें: प्रॉम्प्ट सबमिट करते ही Google DeepMind का Lyria 3 मॉडल अपने-आप कंपोजिशन, इंस्ट्रूमेंट लेयरिंग और मिक्सिंग कर देगा. अगर आपने वोकल्स मांगे हैं, तो AI वॉयस भी शामिल होगी.

प्रीव्यू और डाउनलोड: आप तैयार ट्रैक को वहीं सुन सकते हैं और सीधे डाउनलोड भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Gmail में Gemini AI, क्या सचमुच पढ़ रहा है आपके ईमेल?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >