Jio Ka Sasta Recharge: 160 रुपये महीने के खर्च में अनलिमिटेड कॉल्स और डेटा के साथ 1000 SMS के बेनिफिट्स

Jio Ka Sasta Recharge: रिलायंस जियो का 84 दिनों की वैलिडिटी वाला किफायती प्लान अनलिमिटेड कॉल्स और डेटा सहित कई सुविधाओं के साथ आता है.

Jio Ka Sasta Recharge : देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए एक किफायती प्लान ऑफर करती है. जियो का यह प्लान 84 दिनों की वैधता वाला है, जिसकी कीमत ₹479 है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, 1000 SMS और फ्री OTT प्लैटफॉर्म्स के साथ-साथ अन्य कई फायदे मिलते हैं.

₹160 प्रति महीना का खर्च

देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक रिलायंस जियो ने यह प्लान पेश किया है. जियो के इस प्लान का खर्च लगभग ₹160 प्रति महीने के बराबर बैठता है. इसके साथ कॉल्स और डेटा के अलावा, जियो TV, जियोसिनेमा (नॉन-प्रीमियम) और अन्य सेवाओं का भी ऐक्सेस मिलता है. यहां हम इस प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं.

जियो के 479 प्लान के फायदे क्या हैं?

अनलिमिटेड कॉलिंग : इस प्लान के तहत, यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स मिलती हैं
डेटा : यूजर्स को कुल 6GB डेटा मिलता है, जिसके बाद स्पीड 64 Kbps हो जाएगी
फ्री SMS : पूरे 84 दिनों की वैधता में 1,000 फ्री SMS मिलते हैं
OTT ऐक्सेस : जियोTV, जियोसिनेमा (नॉन-प्रीमियम), और जियो क्लाउड का मुफ्त ऐक्सेस मिलता है.

रिलायंस जियो का यह प्लान विशेष रूप से उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें अपने फोन में मुख्य रूप से कॉलिंग की जरूरत होती है. यदि आप कॉलिंग के लिए एक अच्छा प्लान ढूंढ रहे हैं, तो यह ₹479 वाला प्लान आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और पूरे 84 दिनों तक की वैधता मिलती है.

Jio Recharge: 2025 के लिए स्पेशल प्लान, मिलेंगे डेली 2.5 GB डेटा और कॉलिंग के फायदे

जियो यूजर्स को नये साल का तोहफा! 601 रुपये में मिलेगा 365 दिन के लिए अनलिमिटेड डेटा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >