200 दिनों तक नॉन स्टॉप चलेगा Jio का यह प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा से साथ मिलेगा OTT का मजा

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नए-नए प्लान लेकर आते रहती है. ऐसे में अगर आप लंबी वैलिडीटी और ज्यादा डेटा वाला प्लान चाहते हैं, तो फिर आज हम आपको ऐसा ही एक प्लान बताने वाले हैं. जिसमें आपको 200 दिनों की वैलिडीटी, डेली 2.5GB डेटा और भी कई सारे बेनेफिट्स मिलेंगे.

अगर आप Jio यूजर हैं और ज्यादा डेटा के साथ लंबी वैलिडीटी वाला प्लान खोज रहे हैं, तो फिर आपके लिए हम लाएं हैं एक धांसू प्लान. जिसमें आपको न सिर्फ लंबी वैलिडीटी मिलेगी बल्कि रोजाना 2.5GB डेटा भी मिलेगा. प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नए-नए प्लान लेकर आते रहती है. जिसमें कई सारे बेनेफिट्स मिलते हैं. हालांकि, कई यूजर्स इन प्लान्स से अनजान रहते हैं. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको 6 महीने तक रिचार्ज की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी.

Jio का 200 दिनों वाला प्लान

रिलायंस जियो 6 महीने से ज्यादा की वैलिडीटी अपने करोड़ों यूजर्स को ऑफर कर रहा है. जिसमें यूजर्स को 200 दिनों की लंबी वैलिडीटी मिलेगी. किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 फ्री SMS की सुविधा मिलेगी. वहीं, डेटा कि बात करें तो पूरे प्लान में आपको 500GB डेटा मिलेगा. यानी हर दिन 2.5GB डेटा. ऐसे में अगर आप 5G यूजर हैं, तो फिर आप अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं. जिससे आप बिना डेटा लिमिट की टेंशन लिए आराम से मूवी या वेब सीरीज डाउनलोड कर सकते हैं या ऑनलाइन देख सकते हैं. इस प्लान की कीमत कि बात करें तो जियो के इस धांसू प्लान की कीमत 2025 रुपये है।

अन्य बेनेफिट्स

जियो के 2025 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा के अलावा भी कई सारे बेनेफिट्स मिलेंगे. जैसे JioHotstar और JioTV का फ्री एक्सेस. JioAICloud में 50GB स्टोरेज एक्सेस.

किसके लिए है बेस्ट?

जियो का ये प्लान उनके लिए बेस्ट है, जिन्हें ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडीटी चाहिए. इस प्लान में 6 महीने की वैलिडीटी और अनलिमिटेड डेटा मिल रहा है. जिससे वे आराम से डेटा खर्च कर सकते हैं और 6 महीनों तक रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Jio-Airtel को धूल चटाने आया BSNL, पेश कर दिया 336 दिनों का सबसे सस्ता प्लान

यह भी पढ़ें: साढ़े तीन पैसे में डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Jio-Airtel की टेंशन बढ़ा रहा BSNL

यह भी पढ़ें: BSNL Plan: IF-TV से लेकर VPN तक, नये प्लान से निजी कंपनियों के छक्के छुड़ाएगी बीएसएनएल

यह भी पढ़ें: बीएसएनएल को सरकार की दो टूक: सेवा सुधारो, टावर बिजली दुरुस्त करो

यह भी पढ़ें: ₹1 में 30 दिन 2GB डेली डेटा, BSNL का यह प्लान Jio-Airtel को बर्बाद कर देगा!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >