बारिश में मोबाइल बहा तो फूट-फूटकर रो पड़ा युवक! जयपुर के वायरल वीडियो ने देश को भावुक कर दिया

Emotional Viral Video 2025: जयपुर में एक शख्स का मोबाइल बारिश के पानी में बह गया, जिसके बाद वह सड़क पर फूट-फूटकर रोने लगा. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है.

Emotional Viral Video 2025: “सिस्टम ने फिर एक आम आदमी को रुला दिया…” ये शब्द सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो के कमेंट सेक्शन में छाए हुए हैं. राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक युवक बारिश के पानी में अपना मोबाइल बह जाने के बाद सड़क पर ही फूट-फूटकर रो पड़ा.

इस इमोशनल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक का मोबाइल पानी में बह गया, जिसके बाद वह घुटनों के बल बैठकर सिर पकड़ कर रोने लगता है.भीड़ उसकी हालत देखती रहती है, लेकिन कोई कुछ नहीं कर पाता. वीडियो X (पहले ट्विटर) पर शेयर किया गया और कैप्शन था – “As a country, we fail everyday.”

Emotional Viral Video 2025 / X

लोगों के रिएक्शन

वीडियो को देख यूजर्स भावुक हो गए. किसी ने कहा – “मोबाइल नहीं, उसकी पूरी दुनिया बह गई!” तो कोई लिखता है – “यह सिर्फ फोन नहीं, शायद नौकरी, डाटा और उसकी उम्मीदें थीं!”

बड़ी बात क्या है?

भारत में स्मार्टफोन अब सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि जीवन की जरूरत बन चुका है. बैंकिंग, पहचान, नौकरी, शिक्षा- सब उसी में. ऐसे में एक गरीब या सामान्य वर्ग के व्यक्ति का मोबाइल बह जाना, उसकी पूरी दुनिया का डूब जाना है.

यह वीडियो केवल एक घटना नहीं है, बल्कि देश के आम लोगों की जमीनी हकीकत को दर्शाता है. सवाल सिर्फ एक फोन का नहीं, उस सिस्टम का है, जिसमें हर दिन कोई न कोई बेसहारा हो जाता है.

स्कूल बस रुकते ही दौड़ पड़ा कुत्तों का झुंड, नन्ही बच्ची के उतरते ही किया ऐसा वेलकम कि वायरल हो गई क्यूट वीडियो

Viral Video: मराठी विवाद के बीच ‘ताऊ’ का रौब! नासिक के बंदे से कहा- “हरियाणवी में बोल… और फिर!”

Viral Video: बिल्ली के रास्ता काटते ही हुआ हादसा, 4 स्कूटी आपस में टकराईं, देखनेवालों के उड़े होश

Viral Video: मच्छरदानी से मोबाइल टांगकर बनाया स्मार्ट स्टैंड, देसी जुगाड़ देख लोटपोट हो जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >