10 हजार में गेमिंग स्‍मार्टफोन; 6GB RAM, 50MP कैमरा और तगड़ी बैटरी के साथ आया Infinix Hot 60 5G Plus

Best Gaming Phone Under 10K: इन्फिनिक्स ने ₹10,000 से कम में गेमिंग और 5G से भरपूर स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में पेश किया है. Hot 60 5G Plus में मिलेगा 6GB RAM, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी. जानें इसकी कीमत और फीचर्स.

Best Gaming Phone Under 10K: Infinix ने भारत में एक और दमदार बजट स्मार्टफोन Infinix Hot 60 5G Plus लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत सिर्फ ₹9,999 रखी गई है, लेकिन फीचर्स इतने दमदार हैं कि यह फोन 10 हजार की कैटेगरी में गेमचेंजर साबित हो सकता है.

Infinix hot 60 5g plus

क्या है खासियत इस फोन में?

6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले

120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है ये डिस्प्ले – गेमिंग और वीडियो के लिए एकदम स्मूद

MediaTek Dimensity 6020 प्रॉसेसर

5G सपोर्ट वाला यह प्रॉसेसर गेमिंग और मल्टी टास्किंग के लिए परफेक्ट है

6GBRAM + 128GB स्टोरेज

इसके साथ 6GB वर्चुअल RAM भी दी गई है यानी टोटल 12GB तक RAM पावर

50MP डुअल रियर कैमरा

शानदार क्वाॅलिटी के साथ AI फीचर्स वाला कैमरा सेटअप

5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग

लंबी चलने वाली बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी.

Infinix hot 60 5g plus – best gaming phone under 10k?

कीमत और उपलब्धता

Infinix Hot 60 5G Plus को Flipkart पर ₹9,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है. यह फोन गेमिंग के शौकीनों और स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. अगर आप ₹10,000 से कम में एक 5G फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें गेमिंग, कैमरा और बैटरी तीनों बेहतरीन हों, तो Infinix का यह नया मॉडल एक शानदार डील हो सकता है.

Itel A90 Review: स्लिक डिजाइन के साथ 5000mAh बैटरी, 7 हजार रुपये में कितना दमदार है यह फोन?

सिर्फ ₹5000 में 5G फोन होगा आपके पॉकेट में, मिलेगा 50MP का डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी भी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >