RailOne: टिकट बुकिंग से लाइव स्टेटस तक सब मिलेगा एक ही जगह, जानें कैसे करें रेलवे का सुपर ऐप डाउनलोड

भारतीय रेलवे ने ‘RailOne’ ऐप लॉन्च किया है जो एक ही प्लेटफॉर्म पर आपको कई सारी सुविधा देता है. इस ऐप के जरिए आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुकिंग, PNR ट्रैकिंग, रेल मदद सहित कई स��वाएं उपलब्ध होंगी. RailOne ऐप में सिंगल साइन-ऑन सुविधा, R-Wallet इंटीग्रेशन और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

RailOne: रेल यात्रियों के लिए एक कमाल की खबर है. मंगलवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘RailOne’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप की मदद से यात्रियों को रेलवे से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी. यात्री अब टिकट बुकिंग, PNR स्टेटस चेक करने, ट्रेन की लाइव स्थिति देखने, फीडबैक देने और अनारक्षित टिकट बुक करने जैसे कई काम एक ही ऐप के जरिए कर सकते हैं.

इसका उद्घाटन सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) के 40वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान किया गया है. RailOne ऐप को आप Google Play Store और iOS यूजर्स App Store से डाउनलोड कर सकते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं इस ऐप में हमें और क्या खास देखने को मिलता है.

RailOne ऐप की खासियतें

RailOne ऐप को इस तरह तैयार किया गया है कि यह यात्रियों को सरल, साफ और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस देता है. इस एक ही प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को कुल 9 प्रमुख सुविधाएं मिलेंगी. IRCTC से आरक्षित टिकट की बुकिंग, UTS से अनारक्षित टिकट लेना, प्लेटफॉर्म टिकट बुक करना, PNR और लाइव ट्रेन स्टेटस चेक करना, कोच की स्थिति जानना, Rail Madad के माध्यम से शिकायत दर्ज और ट्रैक करना, यात्रा के बाद फीडबैक देना, रेलवे का R-Wallet उपयोग करना और Biometric या mPIN लॉगिन जैसे विकल्प इस ऐप में शामिल किये गए हैं.

यह भी पढ़ें: Railway News: अब 4 नहीं बल्कि 8 घंटे पहले तैयार होगा रिजर्वेशन चार्ट, मोबाईल पर ऐसे करें चेक

अब यात्रियों को अलग-अलग ऐप्स जैसे IRCTC Rail Connect, UTS, Rail Madad, eCatering और NTES (नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम) डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी. RailOne में ये सभी सुविधाएं एक ही जगह यात्रियों को मिल जाएगी जिससे न केवल डिवाइस की स्टोरेज की बचत होगी, बल्कि यूजर एक्सपीरियंस भी बेहतर होगा.

सिंगल साइन-ऑन फीचर

ऐप की खासियतों में एक बढ़िया सुविधा है सिंगल साइन-ऑन, जो लॉगिन प्रक्रिया को बेहद आसान बना देती है. इस फीचर के जरिए यूजर्स को कई पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं होती. RailOne ऐप डाउनलोड करने के बाद यूजर्स अपने मौजूदा RailConnect या UTSonMobile ऐप आईडी से सीधे लॉगिन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कैश की झंझट को कहिए बाय-बाय, अब Post Office में भी कर पाएंगे UPI पेमेंट, अगस्त से बदलेगी सूरत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >