Airtel सस्ते में दे रहा रोजाना 3GB डेटा, साथ में Amazon Prime और Sony Liv का मजा

Airtel Recharge Plan: एयरटेल अपने 838 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी दे रही है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 3जीबी डेटा के साथ-साथ Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है.

Airtel Recharge Plan: यूजर्स के बीच बढ़ते OTT क्रेज को देखते हुए अब टेलीकॉम कंपनियां भी अपने प्लान्स में OTT बेनिफिट्स एड कर रही हैं. अलग-अलग प्लान्स में डेटा-कॉलिंग से लेकर Netflix, Amazon Prime, Sony LIV जैसे प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस कंपनियां फ्री दे रही हैं. ऐसे में देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel के पास भी ऐसे कई प्लान हैं, जिसमें यूजर्स OTT बेनिफिट का फायदा उठा सकते हैं. आज हम आपको एयरटेल के ऐसे ही प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें कंपनी Amazon Prime के साथ-साथ Sony LIV और कई सारे अलग-अलग OTT का एक्सेस फ्री दे रही है. साथ ही भर-भरकर डेटा का फायदा भी इस प्लान में मिलेगा.

एयरटेल का कौन सा है प्लान?

एयरटेल के पोर्टफोलियो में 838 रुपये वाला एक प्लान लिस्टेड है. इस प्लान में कंपनी यूजर्स को 56 दिनों वाला प्लान ऑफर कर रही है. इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और डेली 3GB डेटा का फायदा मिल रहा है. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं तो आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा.

एयरटेल का 838 रुपये वाला प्लान

Prime के साथ मिलेंगे कई सारे फ्री OTT

इस प्लान में 56 दिनों के लिए Amazon Prime Lite का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है. इसके अलावा Airtel Xstream Play का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिल रहा है, जिसमें Sony LIV के साथ-साथ Lionsgate Play, Chaupal, Hoichoi, Aha, SunNxt जैसे टोटल 20 OTT प्लेटफॉर्म्स का मजा यूजर्स ले सकेंगे.

एयरटेल 838 रुपये प्लान बेनिफिट्स

मिलेंगे और भी बेनिफिट्स

इतना ही नहीं, एयरटेल के इस प्लान में फ्री स्पैम अलर्ट, फ्री हेलोट्यून्स और 12 महीनों के लिए Perplexity AI Pro का फ्री एक्सेस मिलेगा.

किसके लिए है बेस्ट?

एयरटेल का ये प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जिन्हें OTT देखने का शौक है. साथ ही यह प्लान उन यूजर्स के लिए भी अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें सस्ते में ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी का फायदा चाहिए.

यह भी पढ़ें: Airtel vs Jio vs Vi: सालभर चलने वाले सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, देखें किसका सबसे सस्ता?

यह भी पढ़ें: Airtel के 2 वॉयस-ओनली प्लान्स हैं बेहद खास, एक तो पूरे 365 दिनों तक सिम बंद नहीं होने देगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >