सावधान! वॉट्सऐप से लेकर इंस्टा-फेसबुक पर आए सेना से जुड़ा मैसेज तो तुरंत कर लें ये काम

India-Pakistan Tension:अगर आपके व्हाट्सऐप पर किसी तरह का सेना से जुड़ा मैसेज आए तो फिर सावधान रहे. इस तरह के मैसेज पर भरोसा करने से पहले उसकी अच्छी तरीके से जांच कर लें. उसके बाद ही उस पर भरोसा करें. दरअसल, पाकिस्तान की तरफ से सोशल मीडिया पर फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं.

India-Pakistan Tension: कृपया अपना मोबाइल लोकेशन तुरंत ऑफ कर दें. क्या आपको भी आपके नंबर पर या व्हाट्सऐप पर इस तरह का मैसेज आया है? अगर हां, तो घबराएं नहीं. यह सिर्फ एक फर्जी मैसेज है. इस तरह के फर्जी मैसेज पाकिस्तान की तरफ से लोगों को डराने के लिए भेजा जा रहा है. जी हां, पाकिस्तान आपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पहले हवाई हमला फिर साइबर अटैक और अब फर्जी खबर. पाकिस्तान की तरफ से अब सोशल मीडिया पर जमकर झूठी खबर फैलाई जा रही है. ऐसे में भारत सरकार ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है.

यह भी पढ़ें: Fact Check: क्या पाकिस्तान ने गिराया भारतीय राफेल जेट? PIB ने किया खुलासा

क्या कहा PIB फैक्‍ट चेक ने?

इस तरह के फर्जी मैसेज को देखते हुए PIB फैक्‍ट चेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर कर कहा है कि, पाकिस्तान अब गलत और झूठी खबर फैला रहा है. ऐसे में सभी इंटरनेट यूजर्स से अपील है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर हो रही सभी खबरों पर आंख बंद कर भरोसा न करें. पहले अच्छे से उस खबर की जांच कर लें. अगर किसी को भी भारत-पाकिस्तान के मौजूद स्थिति से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलती है, तो उसे पहले वेरीफाई कराएं फिर उस पर भरोसा करें. सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे किसी भी वीडियो या खबर पर भरोसा न करें. क्योंकि, पाकिस्तान लगातार गलत और झूठी खबरों को फैलाने का काम कर रहा है. ऐसे में आने वाले दिनों में यह और भी बढ़ सकता है. इसलिए भारतीय सेना से जुड़ी कोई खबर या फिर जंग से जुड़ी कोई खबर आप तक पहुंचती है तो पहले उसे जांच लें.

इस वॉट्सऐप नंबर पर कराएं फैक्‍ट चेक

PIB फैक्‍ट चेक ने किसी भी जानकारी को वेरीफाई कराने के लिए वॉट्सऐप नंबर +91 8799711259 के साथ ईमेल अड्रेस- factcheck@pib.gov.in जारी किया है. साथ ही PIB फैक्‍ट चेक ने लोगों से अपील की है कि, कोई भी जानकारी खास कर सेना से जुड़ी जानकारी को पहले इस नंबर पर वेरीफाई करने के लिए भेजें.

लोगों को आ रहे वॉट्सऐप पर फेक मैसेज

दरअसल, भारत-पाक तनाव के बीच मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप पर झूठी खबरें फैलाई जा रही है. मैसेज में लिखा गया है कि तुरंत अपने मोबाइल के लोकेशन को ऑफ कर दें. क्योंकि, दुश्मन के भेजे गए ड्रोन्‍स एक्टिव लोकेशन सिग्‍नल का पता कर आबादी वाले जगहों पर पहुंच रहे हैं. इस सूचना को जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं. ऐसे में सोशल मीडिया पर इस तरह के मैसेज सर्कुलेट भी किए जा रहे हैं. जिसे देखते हुए PIB फैक्ट चेक ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के मैसेज पर भरोसा करने से पहले सच्चाई जान लें.

यह भी पढ़ें: India Pakistan War: भारत ने तबाह किये पाकिस्तान के ‘आंख-कान’, AWACS हुआ खाक

यह भी पढ़ें: भारत-पाक में युद्ध हुआ तो बंद हो सकता है इंटरनेट! व्हाट्सएप चलाने के लिए काम आएगी ये ट्रिक

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >